Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट में आग से दो घर राख, अंदर सो रही दुधमुंही बच्ची की जलकर हुई मौत; शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका 

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 06:46 PM (IST)

    चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो सगे भाइयों के घर जलकर राख हो गए। इस भीषण अग्निकांड में घर के अंदर सो र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. चित्रकूट में शॉर्ट सर्किट से दो घर जलकर राख।

    2. आग में सात माह की दुधमुंही बच्ची की मौत।

    3. बच्ची की मां खेत गई थी, बकरा भी मरा।

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को दोपहर करीब  12 बजे शार्ट सर्किट से लगी आग में दो सगे भाइयों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। एक घर के अंदर सो रही सात माह की दुधमुंही बच्ची की भी जलकर मौत हो गई।

    एक बकरा भी आग की चपेट में आकर मर गया। बच्ची की मां उसे घर के अंदर छोड़कर खेत चली गई थी। इसी दौरान बिजली के तार में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।

    देखते ही देखते लपटों ने दोनों मकानों को घेर लिया। सूचना पर भरतकूप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना से गांव में शोक और दहशत का माहौल है।