चित्रकूट में नशे की आदत छुड़ाने के लिए परिवार वालों ने लगाई डांट, नाराज होकर युवक ने कर लिया सुसाइड
चित्रकूट में शराब की लत छुड़ाने के लिए परिवार द्वारा डांटे जाने पर एक निजी स्कूल बस चालक राजू वर्मा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने उसे फंदे प ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
शराब की लत के कारण परिवार ने युवक को डांटा।
नाराज होकर निजी स्कूल बस चालक ने की आत्महत्या।
चित्रकूट में घरेलू विवाद और शराब बनी मौत का कारण।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। प्राइवेट स्कूल बस के चालक की नशे की आदत को खत्म करने के प्रयास में स्वजन ने उसे डांटा, जिसके बाद उसने कमरे में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी पत्नी ने यह दृश्य देखा, तो वह मदद की गुहार लगाते हुए बाहर भागी।
भरतकूप थाना क्षेत्र के सुदिनपुर गांव निवासी बिंदा प्रसाद ने बताया कि उसका पुत्र 40 वर्षीय राजू वर्मा श्रीराम पब्लिक स्कूल की बस चलाता था और शराब पीने का आदी था। इसी कारण घर में अक्सर कहा-सुनी होती रहती थी।
शुक्रवार शाम करीब आठ बजे वह रोजाना की तरह बस चलाकर घर लौटा, लेकिन नशे की हालत में होने के कारण उसके पिता और पत्नी ने उसे डांटा। उन्होंने समझाया कि रोज शराब पीकर आना सही नहीं है और कहा कि खाना नहीं मिलेगा। इसके बाद वह कमरे में चला गया।
हालांकि, कुछ देर बाद उसकी पत्नी ने उसे बाहर बुलाकर खाना खिलाया, फिर राजू कमरे में जाकर मोबाइल फोन चलाने लगा। स्वजन बाहर बैठे थे। रात करीब 12 बजे जब स्वजन अंदर आए, तो उन्होंने राजू को गमछे से फंदे पर लटका देखा।
खबरें और भी
उसको फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि स्वजन के अनुसार आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद और शराब बताया जा रहा है।