Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट में हैवानियत! दोस्त के सामने किशोरी को जंगल में खींच ले गए तीन युवक, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 01:07 AM (IST)

    चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने झरी जंगल में तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. किशोरी ने चित्रकूट के झरी जंगल में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया।

    2. पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया।

    3. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, पुलिस जांच जारी है।

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


    बुधवार को पीड़िता ने बताया कि सोमवार की शाम को वह अपने दोस्त के साथ झरी जंगल की ओर गई थी। वहां मिले तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उसका दोस्त भाग निकला। आरोपित भी उसे जंगल में छोड़कर भाग निकले। युवती ने मंगलवार को स्वजन को आपबीती सुनाई। बुधवार को स्वजन के साथ थाने में जाकर तहरीर दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज किया गया है लेकिन प्रथम जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है।

    किशोरी व उसके दोस्त से पूछताछ की गई है। किशोरी के आरोपों की पुष्टि करने के लिए टीम घटनास्थल गई। बताया कि निरीक्षण में भी कुछ खास जानकारी नहीं मिली है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले के राजफाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। कई बिंदु संदिग्ध हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले की पूरी सच्चाई जानने के बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    इधर, चलती बस में दुष्कर्म की पीड़िता मासूम मेडिकल के दौरान सहमी रही

    चलती रोडवेज की बस में तीन साल की मासूम बालिका के साथ दरिंदगी करने के आरोपित को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए मां व स्वजन के साथ आई पीडि़ता पूरे समय तक सहमी रही। ज्यादातर समय वह मां की गोद में ही रही।

    खबरें और भी

    रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि वह मंगलवार को प्रयागराज से अपनी तीन साल की बालिका के साथ रोडवेज बस से आ रही थी। रास्ते में ही मानिकपुर के गोविंदनगर निवासी राजकिशोर भी आया और उसकी बगल की खाली सीट पर बैठ गया। बातचीत के दौरान एक ही क्षेत्र के होने के कारण वह उसकी पुत्री को खिलाने लगा। इसी बीच उसने बच्ची से दरिंदगी की। इससे पुत्री रोने लगी तब उसे पता चला।

    रैपुरा थाने के पास ही बस रुकवाकर महिला ने आरोपित कि खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में बुधवार को पुलिस ने मुख्यालय के अस्पताल में पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया। इसमें दरिदंगी किए जाने की पुष्टि हुई है। लगभग दो घंटे तक पीडिता व उसके स्वजन अस्पताल में रहे इस दौरान मासूम बेहद सहमी दिखी। वह मां की गोद से नीचे उतरने को तैयार नहीं होती थी। थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि आरोपित पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा लगाई गई है। उसे जेल भेज दिया गया है।