चित्रकूट में किशोरी ने किया सुसाइड, फंदा लगाकर दी जान
चित्रकूट के सकरौली गांव में 15 वर्षीय किशोरी सीता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
15 वर्षीय किशोरी सीता ने घर में फंदा लगाया।
घटना चित्रकूट के सकरौली गांव के खैरी का पुरवा में हुई।
परिजनों ने किशोरी की बीमारी को आत्महत्या का कारण बताया।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के सकरौली गांव के खैरी का पुरवा में एक किशोरी ने शनिवार की शाम को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। रामलखन यादव ने बताया कि शनिवार की शाम लगभग चार बजे वह पत्नी व एक बच्चे के साथ खेत की ओर गए थे। घर में 15 वर्षीय पुत्री सीता अकेले थी।
मां ने उससे खाना बनाने की तैयारी करने के लिए कहा था। शाम को घर लौटे तो कई बार आवाज देने पर भी वह नहीं बोली। कमरे में जाकर देखा तो फंदे पर लटकी थी। थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि स्वजन ने खुदकुशी का कारण किशोरी के अक्सर बीमार रहने को ही बताया है।
