विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट: ओपीडी में 1200 मरीज पहुंचे, वायरल बुखार और डेंगू के बढ़ते केस पर अस्पताल प्रशासन अलर्ट

Published: Fri, 23 Oct 2026 04:42 PM (IST)

चित्रकूट में मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं।

पिछले दो दिनों में डेंगू के दो मरीज भी सामने आए

पिछले दो दिनों में डेंगू के दो मरीज भी सामने आए

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम ठंड के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीज बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल में दोपहर दो बजे तक करीब 1200 पर्चे बने, जिनमें लगभग 300 मरीज वायरल बुखार से पीड़ित मिले। वहीं, पिछले दो दिनों में डेंगू के दो मरीज भी सामने आए।

हालांकि, उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटने लगी, जबकि सीएचसी और निजी अस्पतालों में भी मौसमी बीमारियों की शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं। संयुक्त जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. ऋषि ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार, सर्दी और खांसी के मरीज आ रहे हैं। डेंगू के दोनों मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

सावधानी बरतकर करें बचाव

बदलते मौसम में सुबह-शाम ठंड से बचें और स्वच्छ पानी पिएं। खांसी या छींक आने पर मुंह-नाक ढकें और हाथों की सफाई रखें। डेंगू से बचाव के लिए घर और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमलों व अन्य बर्तनों का पानी नियमित बदलें और मच्छरदानी का प्रयोग करें। तेज बुखार, लगातार उल्टी, पेट में तेज दर्द या अत्यधिक कमजोरी होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं न लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।