विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'घमंडिया गठबंधन के आधे नेता बेल पर-आधे जेल में', चित्रकूट में जेपी नड्डा, कहा- कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गिरोह की समर्थक

Published: Thu, 09 May 2024 05:50 PM (GMT+05:30)

भाजपा अध्यक्ष ने भारत माता के जयकारे से साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ...और पढ़ें

चित्रकूट में जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा
चित्रकूट में जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भगवान श्रीराम की तपोभूमि पर विपक्षियों को निशाने पर रखा। इंडी गठबंधन को एक बार फिर घमंडिया गठबंधन बताते हुए कहा कि यह भ्रष्टाचारियों का परिवार है जिसके आधे नेता बेल पर हैं और आधे जेल में हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट के प्रत्याशी आरके सिंह पटेल को जिताने की अपील की।

भाजपा अध्यक्ष ने भारत माता के जयकारे से साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पी चिदंबरम और लालू यादव के भ्रष्टाचार गिनाए। बोले, कांग्रेस पहले धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटती थी, अब उनके नेता चमड़ी के आधार पर देश को बांट रहे हैं। कांग्रेस हमेशा टुकड़े-टुकड़े गिरोह की समर्थक रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।