विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chitrakoot Accident: बोलेरो-ट्रक की सीधी भिड़ंत में छह की मौत, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

Published: Fri, 06 Dec 2024 08:17 AM (IST)

चित्रकूट में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। झांसी-मीरजापुर हाईवे पर प्रयागराज से आ रही ...और पढ़ें

घायलों की जांच करते डॉक्टर व मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - जागरण
घायलों की जांच करते डॉक्टर व मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - जागरण

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। uttar Pradesh accident; उत्तर प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।  यहां एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों हालत गंभीर बनी हुई है।

शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे थाना रैपुरा से कुछ ही दूरी में झांसी-मीरजापुर हाईवे 35 पर प्रयागराज से एक तेज रफ्तार बोलेरो आ रही थी। इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें बोलेरो सवार छह लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो में 11 लोग सवार थे। जिसमें छह की मौत होने की खबर है। पांच घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। जिनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बोलेरो मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद का बताया जा रहा है। यह सभी प्रयागराज से लौट रहे थे। इस बात की आशंका है कि चालक को अचानक झपकी आने से हादसा हुआ है।

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया - जागरण (सांकेतिक तस्वीर)


इसे भी पढ़ें-विशाल सिंह हत्याकांड में पुलिस ने तीसरे आरोपित को पकड़ा, 25 हजार का रखा था इनाम

42 वर्षीय जमुना पुत्र कामता, उसकी 40 वर्षीय पत्नी फुला, 18 वर्षीय पुत्र राज अहिरवार व 15 वर्षीय आकाश, 65 वर्षीय नन्हे, 45 वर्षीय हरिराम, 45 वर्षीय मोहन, 45 वर्षीय रामू, 50 वर्षीय मंगना व 48 वर्षीय राम स्वरुप यादव सहित एक अज्ञात बोलेरो में सवार थे। सभी निवासी कस्बा व थाना गुलगंज जिला छतरपुर के रहने वाले हैं।

मरने वाले 6 लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। कारण है कि जो पांच लोग घायल हैं, उनकी हालत बहुत गंभीर है, कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। स्वजन के आने का इंतजार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में बेतिया राज की जमीन पर धर्मशाला निर्माण पर बवाल, बिहार से आई टीम ने जताई आपत्ति

मृतकों का विवरण

1. नन्हे उम्र 65 वर्ष

2. हरिराम उम्र 45 वर्ष 3. मोहन उम्र 45 वर्ष

4. रामू उम्र 45 वर्ष

5. मांगना उम्र 65 वर्ष

6. रामस्वरूप यादव।

घायलों का विवरण

1. जमुना पुत्र कामता उम्र 42 वर्ष

2. फुला पत्नी जमुना उम्र 40 वर्ष

3. राज अहिरवार पुत्र जमुना उम्र 18 वर्ष

4. आकाश पुत्र जमुना उम्र 15 वर्ष

5. एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात रेफर प्रयागराज निवासीगण गुलगंज थाना गुलगंज जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।