Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट तपोभूमि में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- समाजवादी राम से दूरी बनाते हैं बाबर को आर्दश मानते

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 04:03 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15वीं बार चित्रकूट पहुंचे, जहां वे 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। ...और पढ़ें

    चित्रकूट में सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण

    चित्रकूट में सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण

    HighLights

    1. प्रदेश के किसी भी मुख्यमंत्री से सबसे अधिक बार पहुंचे भगवान राम की तपोभूमि

    2. आठ-नौ जुलाई के प्रस्तावित दौरे के साथ वह 15वीं बार तपोभूमि आए

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15वीं बार भगवान श्रीराम की तपोभूमि पहुंचे। सीएम योगी का विशेष विमान चित्रकूट एयरपोर्ट की हवाई पट्टी पर पहुंचा। इसके बाद चित्रकूट इंटर कालेज के परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां लोगों ने जय श्रीराम उद्घोष के साथ सीएम का स्वागत किया। उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट इंटर कालेज मैदान में आयोजित जनसभा में 950.89करोड़ रुपये की लागत वाली 124 विकास परियोजनाएं जनपद को समर्पित कीं। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर 950 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

    uttar pradesh cm yogi adityanath

    सीएम ने संबोधन की शुरुआत जय श्रीराम के उद्घोष से की। उन्होंने कहा, आज मुझे प्रभु श्रीराम के संकट के समय में संबल बना चित्रकूट आध्यमिक नहीं है बल्कि त्रिकाल दर्शी महर्षि वाल्मीकि को आश्रम बनाना पड़ा। गोस्वामी तुलसीदास ने जन्म लिया। कामदगिर और मंदाकिनी की कृपा और सती अनुसुइया आश्रम के ऊर्जा पूरे प्रदेश को गौरवान्वित करती है। ऐसी धरा में आने का मौका मिला है।

    सीएम ने 950 करोड़ की सौगात के लिए बधाई दी। महर्षि वाल्मीकि की आज्ञा से भगवान राम चित्रकूट आए। यहां पर 12 वर्ष उन्होंने ऋषि मुनियों व कोल भीलों के साथ रहे। पहले चित्रकूट में डकैतों के भय यहां कोई नहीं आते थे। सड़के नहीं थी। राजापुर में कोई काम नहीं हुआ था। पहले आते थे तो यहां उपेक्षित सा लगता था। पहली बार मैंआया था तो अधिकारियों को चित्रकूट को विकसित करने को कहा। आज मैं मिर्जीपुर से आया तो बदला चित्रकूट दिखा। चोटी में एयरपोर्ट है बुंदेलखंड एक्सप्रेस लाइफ लाइन है।

    उन्होंने कहा, आजादी के बाद से क्षेत्र उपेक्षित था। अब डिफेंस कारिडोर बन रहा है जल्द ही हम बड़े निवेश को आने वाले हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के प्रधानमंत्री के दौरा का उल्लेख करते हुए कहा कि चित्रकूट शस्त्र और शास्त्र का अनुसंधान केंद्र बनेगा। सपा को ठेका और पट्टा से फुर्सत नहीं है। उनको जमीन कब्जा करने से फुर्सत नहीं है। वह तो सरकार का डंडा है कि कर नहीं पा रहे है। उन्हें 2022 विधान सभा व 2024 की हार की टीस साफ नजर आई। कहा कि चित्रकूट से कोई विधायक होता और सांसद होता को और विकास होगा। 

    खबरें और भी

    कहा, मैं विकास के लिए पीडब्लूडी को मंत्री को साथ में लेकर आया है कि चित्रकूट, राजापुर और कर्वी मे क्या होना है। उसके लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। वह डॉक्टर लोहिया के नाम पर सियासत करते हैं। लेकिन सत्ता में आते हैं तो परिवार को बढ़ाते है। वंश वाद और परिवार वाद से ऊपर उठ नहीं पाते है विकास से कोई मतलब नहीं है।

    डॉक्टर लोहिया के नाम पर प्रदेश में रामायण मेला शुरू हुआ था लेकिन आज समाजवादी राम से दूरी बनाते हैं बाबर को आर्दश बनाते हैं। जब ये लोग भारत की विरासत का सम्मान नहीं कर सकते तो भारत का विकास नहीं कर सकते है मैं यही कहने आया हूं।

    सीएम ने कहा, जगद्रुरु रामभद्राचार्य विश्वविद्यालय को राज्य का दर्जा पहले भी मिल सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले गरीबों के आवास की धन में सपाई डांका डालते थे। अब डबल इंजन की सरकार में नहीं है। अब निवेश चित्रकूट में भी आ रहा है भय नहीं है फोर लेन सड़कें है। किसान को फसल बीमा और सिंचाई योजना का लाभ मिल रहा है किसान सम्मान निधि भी मिल रही है आज उसकी उपज को खरीदा जा रहा है। पहले देखा सपाई बिटिया घबराई..।  प्रदेश में जंगल राज था।

    उन्होंने कहा, जो लोग समाज को जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर बांट रहे हैं वह देश के सबसे बड़े दुश्मन है। आज भारत विकास के यात्रा में आगे बढ़ रहा है उसमें सभी लोग सहभागी बने। इसी में वर्तमान और आगे वाली पीढी सुरक्षित है। इसमें चित्रकूट को भी सहभागी बनना होगा। आप ने सुना होगा कि कांग्रेस व सपा सक्रिय हो गई है जो जन्मजात अयोध्या को कोसने वाले थे। उनको एक मुद्दा मिल गया। कांग्रेस की केंद्र में सरकार थी और सेतु को तोड़ने का बात सामने आई थी। राम को काल्पनिक बताया था।

    सीएम ने कहा, पहले राम और कृष्ण काल्पनिक बताते हैं इनको शर्म नहीं आई कि यदि भगवान काल्पनिक हैं तो चित्रकूट, श्रंगबेर पुर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन क्या है। चित्रकूट का रामभक्त कहे तो काई बात नहीं आज आस्था को बदनाम करने की साजिश सपा और कांग्रेस कर रहे हैं।

    डेढ़ सौ लोग गणना में हैं जैसे की चंदा में चोरी की बात न्यास ने किया तो एसआइटी गठित की। दल ने जांच की और छह लोग चोरी करते हुए प्रमाण में पाए गए हैं दो साजिश के पात्र थे कुल आठ को गिरफ्तार किया गया। फिर पूरे ट्रस्ट को बदनाम करने का औचित्य कहा है। प्रत्येक आस्थावान को सचेत होना पड़ेगा।

    सीएम ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि पहले कब्रिस्तान के नाम पर पैसा खर्च किया जाता है। वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ भूमि कब्जा कर ली गई। वक्फ का कानून बना तो कांग्रेस व सपा खड़ी हो गई। हजारों एकड़ जमीन बेंच दी गई जो सीधे-सीधे डकैती थी। उसके लिए एक भी बार ये नहीं बोले। जब पीएम मोदी ने कानून बनाया तो खड़े हो गए। गिरगिट की तरह इनका दोहरा चरित्र हैं। ये लोग किसी का भी सम्मान नहीं करते हैं डा. भीमराव आंबेडकर का नाम पर कन्नौज में मेडिकल कालेज बना था उसका नाम हटा दिया गया। पूरे प्रदेश में 64 हजार एकड़ जमीन को माफियाओं से खाली कराया गया जिसमें सपाइयों ने कब्जा कर रखा था। पीएम ने कहा कि 2047 में विकसित भारत बनाना है उसके लिए विकसित प्रदेश और विकसित चित्रकूट जरुरी है। इसके साथ उन्होंने शिलान्यास और लोकार्पण की उपल्बधियों को गिनाया।

    uttar pradesh cm yogi adityanath arrives in chitrakoot

    मुख्मयंत्री ने युवा मुख्यमंत्री योजना के लाभार्थी विजय कुमार व सत्यम मिश्रा को पांच-पांच लाख के डमी चेक, आगंनबाड़ी ममता सोनी व आकृति शर्मा को स्मार्ट फोन , संगीता व शिवकुमारी की प्रधानमंत्री आवास की चाबी, बप्पारावल और मानसी को इंटर व हाईस्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एक-एक लाख के चेक दिया।

    इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय तपोभूमि प्रवास को लेकर पुलिस ने अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री का विशेष विमान देवांगना स्थित टेबल टाप हवाई पट्टी पर उतरे। एयरपोर्ट, सर्किट हाउस, जनसभा स्थल, कलेक्ट्रेट और कामदगिरि परिक्रमा मार्ग समेत पांच प्रमुख सुरक्षा जोन की जिम्मेदारी करीब दो हजार पुलिसकर्मियों को सौंपी गई है। बारिश की संभावना को देखते हुए पुलिसकर्मियों को रेनकोट और छाते रखने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से काले रंग के रेनकोट और छाते के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।

    कुछ इस तरह था सीएम का चित्रकूट दौरा मिनट टू मिनट

    आठ जुलाई बुधवार

    • अपराह्न 2.20 बजे : देवांगना हवाई पट्टी पर उतरेंगे विशेष विमान से।
    • 2.25 बजे : चित्रकूट इंटर कालेज सभास्थल पर शिलान्यास व लोकार्पण।
    • 3.30 बजे : कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे मुख्यमंत्री।
    • 4.00 बजे : लोक निर्माण विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक।
    • 5.30 बजे : विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक।
    • 7.00 बजे : प्रबुद्धजन से कलेक्ट्रेट में मुलाकात।
    • 7.30 बजे : रात्रि विश्राम के लिए सर्किट हाउस प्रस्थान।

    नौ जुलाई गुरुवार

    • सुबह 7.45 बजे : सर्किट हाउस से कामदगिरि परिक्रमा के लिए प्रस्थान।
    • 8.00 बजे : बरहा हनुमान जी मंदिर से कामदगिरि परिक्रमा।
    • 9.00 बजे : कामदगिरि परिक्रमा समाप्त।
    • 9.15 बजे : सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
    • 10.30 बजे : एयरपोर्ट के लिए रवाना।
    • 10.35 बजे : बांदा के लिए प्रस्थान।