देवरिया में लोहे के गेट में करंट से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, बचाने गई बच्ची भी झुलसी
बलिया दक्षिण गांव में लोहे के दरवाजे में उतरे करंट से छह वर्षीय कार्तिक की मौत हो गई। उसे बचाने ...और पढ़ें

जांच करती पुलिस। जागरण
HighLights
देवरिया के बलिया दक्षिण गांव में लोहे के गेट से करंट लगा।
छह वर्षीय कार्तिक की करंट लगने से दुखद मौत हो गई।
बचाने पहुंची बच्ची नित्या भी करंट की चपेट में आकर झुलसी।
संवाद सूत्र, भागलपुर, (देवरिया)। बलिया दक्षिण गांव में गुरुवार की दोपहर दरवाजे के लोहे के फ्रेम में उतरे करंट की चपेट में आने से मासूम बालक की मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में साथ खेल रही बच्ची नित्या भी करंट की चपेट में आ गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
छह वर्षीय कार्तिक राजभर पुत्र हंसराज राजभर चार अन्य बच्चों के साथ दरवाजे के पास खेल रहा था। खेलते समय उसने सामने स्थित शाहबुद्दीन उर्फ नन्हे के घर के दरवाजे के लोहे के फ्रेम को पकड़ लिया। फ्रेम में करंट उतरने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया।
यह देख नित्या उसे बचाने पहुंची तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर ले गए। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। नित्या का प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि मकान मालिक शाहबुद्दीन उर्फ नन्हे बाहर जाते समय मुख्य दरवाजे के लोहे के फ्रेम में करंट प्रवाहित कर देता है। हालांकि, पुलिस स्तर से इस आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- देवरिया में दोस्तों संग घूमने निकले युवक की चाकू गोदकर हत्या, गांव में मची सनसनी
कार्तिक के पिता हंसराज हैदराबाद में मजदूरी करते हैं। मां संगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर मईल थानाध्यक्ष विकास नाथ और चौकी प्रभारी अजय राय पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।