विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुर्गा पूजा के लिए प्रशासन ने कसी कमर, मूर्ति स्थापना से विसर्जन तक की तैयारियां पूरी; घाटों पर भी विशेष व्यवस्था

Published: Tue, 01 Oct 2024 03:49 PM (IST)

Navratri 2024 देवरिया में दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन ने हर घाट पर ...और पढ़ें

देवरिया में दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां पूरी
देवरिया में दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां पूरी

HighLights

  1. दुर्गा पूजा व प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां पूरी
  2. जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

जागरण संवाददाता, देवरिया। दुर्गा पूजा व प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। प्रतिमा विसर्जन के दिन हर घाटों पर गोताखोर व नाविक का इंतजाम होगा। साथ ही एंबुलेंस के साथ ही स्वास्थ्य टीम भी तैनात रहेगी। उधर डीएम दिव्या मित्तल ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी।

शारदीय नवरात्र में मां देवी की प्रतिमाएं रखकर पूजा किया जाता है। तीन अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। दुर्गा पूजा सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से अभी से तैयारी शुरू हो गई है। जगह-जगह पंडाल सजने लगे हैं और मां देवी की प्रतिमा को कलाकार अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। देवी मंदिरों में भी साफ-सफाई हो रही है। इस बीच जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है।

दुर्गा पूजा व प्रतिमा विसर्जन के लिए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी गई है। यातायात व्यवस्था पुलिस विभाग को सौंपी गई है। जबकि अस्थायी शौचालय का इंतजाम एडीओ पंचायतों को सौंपी गई है।

यहां-यहां होगा प्रतिमा विसर्जन

पटना पुल से प्रतिमा का विसर्जन होगा। यहां पथ प्रकाश की व्यवस्था बीडीओ रामपुर कारखाना, नाविक व अन्य इंतजाम सदर तहसीलदार, क्रेन का इंतजाम लोक निर्माण विभाग की तरफ से किया जाएगा। जबकि हेतिमपुर में बीडीओ अनिल कुमार, तहसीलदार सदर की तैनाती रहेगी। जबकि क्रेन का इंतजाम टोल प्लाजा की तरफ से किया जागएा।

महुआपटन में भी बीडीओ पथ प्रकाश का इंतजाम करेंगे। जबकि लोक निर्माण विभाग की तरफ से क्रेन का इंतजाम किया जाएगा। गोताखोर का इंतजाम सदर तहसीलदार करेंगे।

गोरया घाट, सेमरौना रुद्रपुर, नरायनपुर रुद्रपुर, नदावर सलेमपुर, चनुकी, चनुकी उत्तर, मेहरौना, भवानी छापर, कपरवार बरहज, भागलपुर में भी प्रतिमा विसर्जित की जाएंगी। पथ प्रकाश की व्यवस्था बीडीओ, नाविक व गोताखोर का इंतजाम तहसीलदार, क्रेन का इंतजाम लोक निर्माण विभाग की तरफ से किया जाएगा।

यहां होगा प्रतिमा विसर्जन

इसके अलावा शहर के लक्ष्छीराम पोखरा, गायत्री मंदिर, हनुमान मंदिर पोखरा, हथिया पोखरा, सोंदा ताल व कठिनइया, देसही देवरिया में महावा पुल, बैतालपुर में रुच्चापार, रामपुर कारखाना में गोरयाघाट, सपही घाट, बसंतपुर धूसी, रामनगर पुल घाट, कमधेनवा घाट, नौतनघाट, कोन्हलिया व नरायनपुर घाट, खनुआ घाट, साखाघाट, सेमरा घाट, भेड़ी घाट, नरायनपुर पुल, नौतन हथियागढ़, बघौचघाट गांव का पोखरा, पकहां घाट, दुर्ग नाला, तिलौली घाट, पैना घाट, किरवनिया पुल, पिड़रा घाट, उसरा पुल, पयासी घाट, बैरिया घाट, गड़ौना घाट, स्याही नदी घाट, सोहगरा व पयासी चकलाल, सेमरी पुल, कम्हरिया, नकटा नाला, दनउर घाट, मंडल पुल वीरसिंह पुर, चौथिया घाट, बरहज का थाना घाट, बनकटा के भरही नदी भवानी छापर में भी प्रतिमा का विसर्जन होगा।

यह भी पढ़ें- पावर ऑफ अटॉर्नी के नए नियमों ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, संपत्ति पर अधिकार पाने के लिए अब खर्च करने होंगे लाखों

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।