विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आंबेडकर की मूर्ति के पास शराब पीने से मना करने पर बोतल से किया हमला, मारपीट में चार लोग घायल

Published: Sun, 26 Oct 2025 06:53 PM (IST)

देवरिया में आंबेडकर मूर्ति के पास शराब पीने से रोकने पर एक व्यक्ति पर बोतल से हमला किया गया। इस ...और पढ़ें

शराब पीने से मना करने पर विवाद।

शराब पीने से मना करने पर विवाद।

HighLights

  1. आंबेडकर मूर्ति के पास शराब पीने का विरोध

  2. विरोध करने पर बोतल से हमला

  3. मारपीट में चार लोग घायल

संवाद सूत्र, खुखुंदू। आंबेडकर की प्रतिमा के समीप शनिवार की रात में शराब व सिगरेट पीने से मना करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुखुंदू गांव के पोखरा टोला निवासी अरुण कुमार का आरोप है कि वह शनिवार की रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद टहल रहे थे। आंबेडकर मूर्ति के समीप कुछ युवक शराब व सिगरेट पी रहे थे।

प्रतिमा के पास शराब पीने से मना करने पर युवकों ने फोन कर कुछ अन्य साथियों को बुला लिया और शराब की बोतल तोड़कर सिर व चेहरे पर प्रहार कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे उनके भाई सचिन प्रसाद के सिर पर भी प्रहार कर दिया। दोनों भाई लहुलूहान होकर गिर पड़े।

इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट में दूसरे पक्ष की लक्ष्मीना देवी व राज घायल हो गए। पीएचसी में उपचार कराया गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों से सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।