ट्रेन में टिकट न मिलने पर ऑटो बुक कर बेंगलुरु से बिहार के लिए निकला परिवार, बोले- दीवाली और छठ पर घर पहुंचना है
ट्रेन में टिकट न मिलने पर बेंगलुरु में काम करने वाले बिहार के दो लोगों ने परिवार सहित मोतिहारी जाने ...और पढ़ें
-1793965298094_m.webp)
ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो बेंगलुरु से मोतिहारी के लिए चुना आटो की सवारी।
HighLights
ट्रेन टिकट न मिलने पर ऑटो से सफर शुरू किया।
बेंगलुरु से मोतिहारी, बिहार तक की लंबी यात्रा।
परिवार त्योहारों पर घर पहुंचने के लिए दृढ़ संकल्पित।
सुधांशु त्रिपाठी, भागलपुर। छठ महापर्व व दीपावली पर घर पहुंचने के लिए प्रवासी उत्तर भारतीय कोई भी खतरनाक सफर कर सकते हैं। जिंदगी आपाधापी के बीच त्योहार पर खुशियों की तलाश में अपनों के बीच पहुंचने की चाह बेहद बड़ी होती हैं।
ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो बेंगलुरु में काम करने वाले बिहार के सुरेंद्र और वीरेंद्र ने ने परिवार के साथ मोतिहारी जाने के लिए आटो ही बुक कर लिया। लगभग 2200 किलोमीटर का लंबा सफर हैरतअंगेज सफर आटो से तय करने निकले परिवार को देखकर राहगीर भी हैरान रह गए।
गुरुवार की रात देवरिया जिले की भागलपुर पुलिस चौकी के सामने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आटो को रोककर जांच की। उसमें परिवार सहित कुछ लोग सवार मिले।
पूछताछ में बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले सुरेंद्र और वीरेंद्र ने बताया कि वे बेंगलुरु से परिवार के साथ घर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि त्योहार पर घर पहुंचने के लिए ट्रेन का टिकट लेने का प्रयास किया, लेकिन टिकट नहीं मिल सका।
ऐसे में परिवार के साथ घर पहुंचने की चाह में आटो बुक कर बेंगलुरु से मोतिहारी के लिए निकल पड़े। लंबी दूरी का यह सफर तय कर रहे परिवार की घर पहुंचने की ललक राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।