Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन ने ससुराल में रहने से किया इंकार, पति से बोली- 'मुझे घर जाना है'

    Updated: Fri, 28 Nov 2025 11:23 AM (IST)

    भलुअनी के लोकमान्य तिलक नगर में एक दुल्हन शादी के दो दिन बाद ही ससुराल में रहने से इनकार कर दिया, जिससे सभी आश्चर्यचकित रह गए। काफी समझाने के बाद भी ज ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. दुल्हन ने ससुराल में रहने से किया इनकार

    2. समझौते से अलग रहने का फैसला

    3. शादी के तुरंत बाद घर जाने की जिद

    संवाद सूत्र, भलुअनी। नगर पंचायत के वार्ड नं. सात लोकमान्य तिलक नगर में शादी के बाद विदा होकर आई दुल्हन के रवैये से जहां लोग आक्रोशित हो गए, वही स्वजन भी आश्चर्य चकित हो गए। काफी देर तक मान मनौवल होता रहा। मगर दुल्हन टस से मस नहीं हुई। नतीजा यह हुआ कि संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में लड़की पक्ष व लड़का पक्ष आपसी समझौता करते हुए अलग-अलग रहने का निर्णय लिए।

    वार्ड नंं. लोकमान्य तिलक नगर निवासी विशाल मद्धेशिया पुत्र हर्षचंद मद्धेशिया की शादी सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत के संस्कृत पाठशाला किशोरगंज निवासी स्व. कैलाश प्रसाद मद्धेशिया की पुत्री पूजा मद्धेशिया से तय हुई थी। अगस्त माह में सगाई होने के बाद विशाल 25 नवंबर 2025 को बारात लेकर देवरिया मैरेज हाल में गया था, जहां धूमधाम से शादी होने के बाद विशाल अपनी दुल्हन को बिदा कराकर 26 नवंबर को सुबह नौ बजे अपने घर लाया। 28 नवंबर को बहुभोज का कार्यक्रम होना था।

    यह भी पढ़ें- Deoria News: भूमि से नहीं हटा कब्जा तो राज्य विश्वविद्यालय बनने में आ सकती है अड़चनें, शासन को गया है प्रस्ताव

    एक घंटे बाद दुल्हन बोली कि मेरे मां व भाई को बुला दीजिए मुझको अपने घर जाना है। घर की महिलाओं ने समझाया मगर वह नहीं मानी, जिसपर दूल्हे के पिता ने फोन कर उसकी मां व भाई को बुलाया। मां-भाई ने आकर पूछताछ की लेकिन दुल्हन ने ससुराल व दुल्हे के साथ रहने से साफ इंकार कर दी।