विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: शादी के मंडप में सात फेरे से पहले पहुंची महिला ने मचाया हंगामा, बोली- यह दूल्हा मेरा पति है

Published: Tue, 18 Feb 2025 12:21 PM (IST)

देवरिया में जहां दूल्हे की पहली पत्नी ने उसकी दूसरी शादी रोक दी। महिला कुशीनगर के रामकोला थाने की पुलिस ...और पढ़ें

देवरिया में शादी के मंडप में हंगामा। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)
देवरिया में शादी के मंडप में हंगामा। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. पुलिस के साथ पहुंची पहली पत्नी ने किया हंगामा
  2. रोकवाई दूसरी शादी, बंधक बना दूल्हे का पिता

 जागरण संवाददाता, देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी में सात फेरे से पहले ही दूल्हे की पहली पत्नी पहुंच गई। उसे मौके पर जमकर हंगामा काटा, लोगों के लाख समझाने पर बात नहीं बनी। 

बताया जा रहा है कि पथरदेवा उपनगर के मैरिज हाल में दूसरी शादी रचाने के दौरान उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब पहली पत्नी कुशीनगर के रामकोला थाने की पुलिस को लेकर पहुंच गई और शादी रुकवा दी। पुलिस दूल्हे को लेकर कुशीनगर रवाना हो गई।

उधर, वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता को बंधक बना लिया और खर्च और सामान वापस करने की मांग करने लगे। देर रात तक दोनों पक्षों में पंचायत होती रही। किसी तरह से मंगलवार की सुबह दूल्हे के पिता को रिहा किया।

कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के कुशमहां गांव के रहने वाले युवक की पहली शादी फाजिलनगर थाना क्षेत्र के सुमही गांव में हुई थी। लोगों के मुताबिक, शादी के कुछ दिनों बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। इससे नाराज होकर पत्नी अपने मायके चली गई। युवक की दूसरी शादी बघौचघाट थाना क्षेत्र के हरखौली दुलार पट्टी गांव में तय हो गई।

इसे भी पढ़ें-  त्रिवेणी एक्सप्रेस में जगह पाने को यात्री प्लेटफार्म से कूदे, स्टेशन पर खचाखच भरी भीड़ से प्रशासन अलर्ट

सोमवार को पथरदेवा के मैरिजहाल में युवक बरात लेकर पहुंच गया। द्वारपूजा हो गया और उसके बाद जयमाला की रस्म शुरू हो गई। इसी दौरान पहली पत्नी रामकोला पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। उसने शादी में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अफरातफरी मच गई।

शादी के मंडप में पहुंची पहली पत्नी। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)


लड़के पक्षवालों से पूछताछ के बाद पुलिस दूल्हे को लेकर चली गई। बरातियों व घरातियों में विवाद होने लगा। बराती विवाद को खिसकने लगे। वधु पक्ष ने दूल्हे के पिता को बंधक बना लिया। घरातियों ने मैरिज हाल का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।

इसे भी पढ़ें- यूपी में शराब की दुकान खोलना हुआ आसान, आम आदमी भी कर सकता है आवेदन… योगी सरकार ने की ये व्यवस्था

आरोप लगाया कि वर पक्ष के स्वजन ने पहली शादी की बात छिपाकर दूसरी शादी तय की थी। शादी में खर्च रुपये व सामान वापस करने की मांग करने लगे। पंचायत में समझौता होने के बाद भोर में करीब चार बजे दूल्हे के पिता को छोड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।