पूर्व सांसद के निधन पर श्रद्धांजलि देने देवरिया आएंगे मुख्यमंत्री योगी, डीएम-एसपी तैयारी में जुटे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया के बरपार गांव का दौरा करेंगे। वे पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन ...और पढ़ें

HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया के बरपार गांव आएंगे।
पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जागरण संवाददाता, देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बैतालपुर विकासखंड के बरपार गांव पहुंचकर पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों ने गांव पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
रविवार शाम डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी अभिजीत आर. शंकर और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय बरपार गांव पहुंचे। अधिकारियों ने पूर्व सांसद के पैतृक आवास और संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोमवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रविवार देर रात तक बरपार गांव में अधिकारियों की आवाजाही बनी रही।