देवरिया को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, 22 मई को CM योगी करेंगे देवरिया-कसया फोरलेन सड़क का शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 मई को देवरिया-कसया फोरलेन मार्ग का शिलान्यास करेंगे। भीमपुर चौराहे पर होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं ...और पढ़ें

22 मई को मुख्यमंत्री के हाथों होगा देवरिया कसया फोरलेन मार्ग का शिलान्यास
HighLights
मुख्यमंत्री योगी करेंगे देवरिया-कसया फोरलेन का शिलान्यास।
22 मई को भीमपुर चौराहे पर होगा कार्यक्रम।
जिलाधिकारी व भाजपा अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा।
संवाद सूत्र, देवरिया। बहुप्रतीक्षित देवरिया कसया मार्ग का शिलान्यास 22 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से किया जाएगा। जिसकी तैयारी शुरु हो गई है।
भीमपुर चौराहे के निकट 11:00 बजे दिन में शिलान्यास करेंगे। शासन से इसकी सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।

कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। गाड़ियों के लिए पार्किंग, आने जाने की व्यवस्था, पंडाल तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित स्थलों का जायजा लिया।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, रामपुर कारखाना के मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडे, महुआ डीह मंडल के अध्यक्ष विजय पांडे, खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार ,सतीश राव सहित लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।