Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में डिजिटल उपस्थिति दर्ज न करने वाले 23 विद्यालयों को नोटिस, अधिकारियों को अल्टीमेटम

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 10:12 PM (IST)

    देवरिया के भागलपुर ब्लॉक में डिजिटल उपस्थिति दर्ज न करने वाले 23 विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों की उपस्थिति न होने से ...और पढ़ें

    डिजिटल उपस्थिति दर्ज न करने वाले 23 विद्यालयों को नोटिस जारी। AI जेनरेटेड फोटो

    डिजिटल उपस्थिति दर्ज न करने वाले 23 विद्यालयों को नोटिस जारी। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. डिजिटल उपस्थिति दर्ज न करने पर 23 विद्यालयों को नोटिस।

    2. प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही।

    3. भागलपुर ब्लॉक की रैंकिंग प्रभावित, बीईओ ने कार्रवाई की।

    जागरण संवाददाता, देवरिया। छात्र- छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों पर शिकंजा कसा जाना शुरू हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारी भागलपुर की ओर से 23 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

    इन विद्यालयों में अध्ययनरत एक भी बच्चे का अध्यापकों की ओर से प्रेरणा पोर्टल पर उपस्थित दर्ज नहीं की गई है। जिससे भागलपुर विकास खंड जिले में आठवें स्थान पर है।

    परिषद के सभी विद्यालयों में छात्र- छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किए जाने का निर्देश है। ऐसे में भागलपुर विकास खंड में परिषद के 114 विद्यालय संचालित हैं, जिसमें 7691 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

    इन विद्यालयों में केवल 91 विद्यालयों में ही प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल उपस्थिति का अंकन किया जा रहा है, जबकि 23 विद्यालयों की ओर से डिजिटल उपस्थिति का अंकन नहीं किया जा रहा है। जिससे विकास खंड की रैकिंग प्रभावित हो रही है, इसको लेकर भागलपुर बीईओ सूरज कुमान ने डिजिटल उपस्थिति अंकन नहीं करने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी किया है।

    इन विद्यालयों को जारी हुआ है नोटिस

    डिजिटल उपस्थित न दर्ज करने वाले जिन विद्यालयों को नोटिस दिया गया है, उनमें प्राथमिक विद्यालय बक्शी चौराहा, बेलवा, चकरा बोध, चकरा उपाध्याय, देऊबारी, धकपुरा, दिघड़ा जुनेबी, डुमरिया कोल, एकौना, कंपोजिट विद्यालय गहिला, प्राथमिक विद्यालय गोपवापार, ज्ञान छपरा, हरखपुरा, जिरासो, मईल, मठिया इंदौली, नेनुआ, पलिया, पिपरा रामधर, रमौली, टीकर, उच्च प्राथमिक विद्यालय मठिया इंदौली व कंपोजिट विद्यालय ठेंगवल दुबे शामिल हैं।

    डिजिटल उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही बरतने वाले 23 विद्यालयों को कड़ी चेतावनी देने के साथ नोटिस जारी किया गया है। -सूरज कुमार, बीईओ भागलपुर।

    खबरें और भी