Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में 23 हजार महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, आय बढ़ाने के लिए स्वरोजगार से जोड़ने की तैयारी

    Updated: Sat, 16 May 2026 04:53 PM (GMT+05:30)

    देवरिया में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इस वर्ष 23 हजार महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन ने स्वयं सहायता समूहों स ...और पढ़ें

    23 हजार महिलाएं इस साल बनेंगी लखपति दीदी।

    23 हजार महिलाएं इस साल बनेंगी लखपति दीदी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देवरिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जिले की 23 हजार स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को इस वर्ष लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए प्रशासन ने सभी खंड विकास अधिकारियों को समूह की महिलाओं को बैंक से ऋण उपलब्ध कराने, उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने और आय बढ़ाने वाले कार्यों के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।

    ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को केंद्र सरकार समूह से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के जरिए उनका आर्थिक उत्थान करने की कवायद शुरू की है।

    इसके तहत इन महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को रिवाल्विंग फंड और सामुदायिक निवेश निधि उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वह छोटे व्यवसाय शुरू कर सकें। कई महिलाएं ठेला लगाकर खाद्य सामग्री तैयार कर बाजारों में बिक्री कर रही हैं, जबकि कुछ महिलाएं वर्मी कंपोस्ट तैयार कर अच्छी आय अर्जित कर रही हैं।

    इसके अलावा समूहों से जुड़ी महिलाएं बैंक सखी, बिजली सखी, बीमा सखी और स्वास्थ्य सखी के रूप में भी अपनी सेवाएं देकर आय बढ़ा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और विपणन की सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

    इसके तहत पिछले साल 34 हजार महिलाओं को ऋण व अनुदान देकर उन्हें स्वरोजगार दिया गया। इसमे तहत अच्छी उपलब्धि कर ये महिलाएं लखपति की श्रेणी आ गई।

    उसी क्रम इस वर्ष भी 23 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का सरकार लक्ष्य निर्धारित की है। इस योजना से जुड़ी ये महिलाएं घर की जिम्मेदारियों के साथ वे परिवार की आर्थिक मजबूती में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

    खबरें और भी

    महिलाओं को सशक्त व स्वरोजगार के लिए सरकार उन्हें रिवाल्विंग फंड व ऋण मुहैया कराकर स्वावलंबी बनाया जा रहा है। इस साल 23 हजार महिलाओं को रोजगार के साथ लखपति दीदी की श्रेणी में लाने का लक्ष्य है। जिसके लिए सभी ब्लाकों को सूचना भेज दी गई है। -अनिरूद्ध सिंह चौहान उपायुक्त एनआरएलएम।