देवरिया में तेज रफ्तार बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत और एक घायल
देवरिया के मदनपुर-कपरवार मार्ग पर दुबौली गांव के पास गुरुवार रात दो बाइकों में भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में नीरज (30) और दिव्यांग सूरज (25) की मौ ...और पढ़ें

तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत।
HighLights
मदनपुर-कपरवार मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर।
दुर्घटना में नीरज और दिव्यांग सूरज की मौत।
एक युवक विकास गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी।
संवाद सूत्र, मदनपुर। मदनपुर-कपरवार मार्ग पर ग्राम दुबौली के समीप गुरुवार की रात दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक का चालक व दूसरी पर पीछे बैठे दिव्यांग युवक की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में घायल एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका उपचार महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
मदनपुर थाने के ग्राम फकईपुर के रहने वाले कौलेश्वर उर्फ माला यादव के बरांव चौराहे पर चोटिल होने की सूचना मिलने पर उनका लड़का नीरज बाइक से उनके पास जा रहा था।
उसी दौरान दुबौली गांव निवासी रविन्द्र यादव का लड़का विकास गांव के ही सूरज पुत्र दयाशंकर के साथ मदनपुर-कपरवार मार्ग पर अपनी निर्माणाधीन मकान से गांव के घर जाने के लिए बाइक से निकला था की दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गाए।
आसपास के जुटे लोग उपचार के लिए महेन पीएचसी ले गए, जहां से पहले से घायल कौलेश्वर उर्फ माला यादव के साथ ही तीनों को महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
उपचार के दौरान 30 वर्षीय नीरज व 25 वर्षीय दिव्यांग सूरज ने दम तोड़ दिया। दोनों के मृत्यु की सूचना मिलते हो दोनों गांव में मातम पसर गया।
थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। स्वजन से तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है।