Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में 10 हजार युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार, हर पंचायत में खुलेंगे ब्यूटी पार्लर

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 01:34 PM (GMT+05:30)

    देवरिया प्रशासन ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बैंकर्स को लक्ष्य आधारित कार्ययोजना पर तेजी से काम करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी ...और पढ़ें

    AI Image.

    AI Image.

    HighLights

    1. देवरिया में 10 हजार युवाओं को स्वरोजगार का लक्ष्य।

    2. हर पंचायत में ब्यूटी पार्लर, सिलाई सेंटर, ई-रिक्शा।

    3. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना पर तेजी से काम।

    जागरण संवाददाता, देवरिया। स्वरोजगार को जनपद में बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने बैंकर्स को लक्ष्य आधारित कार्ययोजना पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत 10 हजार युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगर पंचायत में प्राथमिकता के आधार पर एक ब्यूटी पार्लर, एक सिलाई सेंटर और एक ई-रिक्शा उपलब्ध कराने की योजना पर काम होगा।

    कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा बैठक में विभिन्न वित्तपोषित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं का समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभ मिल सके और रोजगार के नए अवसर सृजित हों।

    बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र परिवारों के घरों में सोलर पैनल लगाने पर जोर दिया गया। सीडीओ ने कहा कि इससे बिजली बिल में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- देवरिया में भूमि पैमाइश विवाद में बुजुर्ग की मौत, तीन आरोपितों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

    बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक आरएस प्रेम, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसएन प्रसाद, उपनिदेशक कृषि सुभाष मौर्य, जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह, उपायुक्त उद्योग एस. सिद्दकी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंकर्स मौजूद रहे।

    खबरें और भी