देवरिया में अतिक्रमण हटाने की नोटिस से पहले ही चला दिया बुलडोजर, विरोध के बाद कार्रवाई पर रोक
देवरिया के मदनपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नोटिस से पहले ही शुरू कर दी गई, जिससे भारी विरोध हुआ और कार्रवाई रोकनी पड़ी। राजस्व टीम ने बाद में ना ...और पढ़ें
-1783175323579_m.webp)
अतिक्रमण हटाने की नोटिस से पहले ही नपं ने चलवा दिया बुलडोजर।
HighLights
मदनपुर में नोटिस से पहले अतिक्रमण पर चला बुलडोजर।
विरोध के बाद कार्रवाई रुकी, राजस्व टीम ने की नापी।
दो दिन बाद दीवारों पर चस्पा किए गए अतिक्रमण नोटिस।
संवाद सूत्र, मदनपुर। नगर पंचायत में कस्बे की सड़क पर हुए अतिक्रमण पर गुरुवार को जारी की सूचना शनिवार को दीवारों पर चस्पा कराई गई। जबकि नोटिस जारी होने से पहले ही कि गई बुलडोजर कार्रवाई से भारी विरोध होने पर शुक्रवार को राजस्व टीम द्वारा नापी की गई। सीमांकन से पहले ही जारी सूचना दो दिन बाद दीवारों पर चिपकाए जाने की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी है।
उपनगर के मुख्य चौक से मदनपुर कस्बे में जाने वाले मार्ग से गुरुवार को अधिशासी अधिकारी, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जहां पक्के निर्माण पर जेसीबी पहुंचने पर भारी विरोध के बाद कार्रवाई रोक दी गई। शुक्रवार को राजस्व टीम ने करीब दो सौ मीटर तक कि सड़क का सीमांकन कर अवैध निर्माण को चिह्नित किया।
अतिक्रमण की जद में आए दुकानदार व मकाम मालिकों का आरोप है कि नियम विरुद्ध कार्रवाई में फंसा नपं सीमांकन से पहले ही दो जुलाई की तिथि में दो दिवस में अतिक्रमण हटाने की सूचना व्यापारियों को प्राप्त करने की जगह शनिवार को दीवारों पर चस्पा करा दिया।
उद्योग व्यापार मंडल मदनपुर के अध्यक्ष इजहार खान ने कहा कि अवैध तरीके से व्यापारियों का उत्पीड़न होगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम अवदेश कुमार निगम ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है, अधिशासी अधिकारी ही इस विषय में बता पाएंगे।