विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में मेला देखकर लौट रहे युवकों की कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, 4 की मौत; तीन घायल

By Sk singhEdited By: Sachin Sharma
Published: Tue, 20 Oct 2026 11:48 AM (IST)

देवरिया-कसया मार्ग पर रामाभार पुल के पास एक कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें कसया से मेला देखकर लौट रहे चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. देवरिया में कार हादसे में चार युवकों की मौत।

  2. कसया से मेला देखकर लौटते समय हुआ यह हादसा।

  3. तीन गंभीर घायल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती।

संवाद सूत्र, देवरिया। कसया से मेला देखकर घर लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर देवरिया-कसया मार्ग पर रामाभार पुल के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के मठियारत्ती गांव निवासी नीतीश प्रसाद पुत्र शकुंतल प्रसाद, प्रदीप कुमार पुत्र छट्ठू और संजीव शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा की हादसे में मौत हो गई।

वहीं, गढ़रामपुर निवासी अंकुर कनौजिया पुत्र पप्पू कनौजिया ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। हादसे में मठियारत्ती निवासी अंकित पुत्र हर्षदेव, अंकित पुत्र विजय शंकर और अंकित पुत्र धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सभी युवक कसया में मेला देखने के बाद कार से घर लौट रहे थे। अभी वे रामाभार पुल के पास पहुंचे थे कि अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। गांवों में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें- देवरिया में डिजिटल होगी कस्तूरबा की पढ़ाई, 809 छात्राओं को परिसर में ही मिलेगी मुफ्त तकनीकी शिक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।