Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया के कागजों में पक्की दिखी 60 मीटर सड़क, मौके पर निर्माण नहीं

    Updated: Sun, 03 May 2026 01:36 PM (IST)

    देवरिया के सलेमपुर नगर पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितताओं की लोकायुक्त जांच हुई। सीआरओ वीके सिंह ने सड़क निर्माण, नालियों और एमआरएफ सेंटर में गड ...और पढ़ें

    लोकायुक्त शिकायत पर सलेमपुर पहुंचे सीआरओ, शुरू की जांच। जागरण

    लोकायुक्त शिकायत पर सलेमपुर पहुंचे सीआरओ, शुरू की जांच। जागरण

    HighLights

    1. सलेमपुर में विकास कार्यों की लोकायुक्त जांच हुई।

    2. कागजों में 60 मीटर सड़क बनी, मौके पर नहीं।

    3. कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड न होने पर सीआरओ नाराज।

    संवाद सूत्र, सलेमपुर। नगर पंचायत सलेमपुर में पूर्व वर्षों में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर शनिवार को लोकायुक्त जांच के तहत मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) वीके सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। जनपद स्तर से पहुंची टीम ने नालियों, सड़क निर्माण, एमआरएफ सेंटर समेत विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की। इस दौरान ईओ महेंद्र पांडेय, नगर अध्यक्ष श्रीराम यादव, जेई व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

    वार्ड निवासी सुधाकर गुप्ता ने नगर पंचायत में बीते वर्षों में कथित लूट-खसोट व अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त से 49 बिंदुओं पर शिकायत की थी। इसी के आधार पर सीआरओ जांच करने पहुंचे। सबसे पहले टीम मझौली स्थित एमआरएफ सेंटर पहुंची, जहां साफ-सफाई व व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। शिकायतकर्ता ने यहां कर्मचारियों की नियुक्ति व निर्माण लागत से संबंधित अभिलेखों की मांग की।

    इसके बाद टीम नगर पंचायत के पीछे बनी सड़क की जांच करने पहुंची। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 60 मीटर सड़क का निर्माण कागजों में दर्शाया गया है, जबकि मौके पर कार्य नहीं हुआ। वहीं रबर मोल्डेड सड़क के नाम पर धन निकासी कर साधारण आरसीसी ईंट से सड़क निर्माण कराने की बात भी सामने आई।

    यह भी पढ़ें- देवरिया: नशे में धुत युवक ने सुभाष चौक पर विपरीत लेन में दौड़ाई कार, मचा हड़कंप

    निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड न मिलने पर सीआरओ ने नाराजगी जताई और ईओ को निर्देश दिए। इसके साथ ही नालियों पर स्लैब न होने की शिकायत पर निरीक्षण किया गया, जहां करीब 50 मीटर तक नालियां बिना ढकी मिलीं।

    खबरें और भी

    लोकायुक्त से प्राप्त शिकायत के आधार पर नगर पंचायत सलेमपुर में विभिन्न कार्यों की स्थलीय जांच की गई है। जांच के दौरान सड़क निर्माण, नालियों और एमआरएफ सेंटर से संबंधित बिंदुओं पर शिकायतें मिली हैं, जिनकी गहन से जांच की गई है।

    -

    -वीके सिंह, सीआरओ, देवरिया।