Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में पेड़ के नीचे आराम कर रहे डिलीवरी मैन को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 01:59 PM (IST)

    देवरिया में चीनी मिल मैदान में पेड़ के नीचे आराम कर रहे एक रसोई गैस डिलीवरी मैन को अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत ह ...और पढ़ें

    पेड़ के नीचे आराम कर रहे डिलीवरी मैन को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर।

    पेड़ के नीचे आराम कर रहे डिलीवरी मैन को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर।

    HighLights

    1. रसोई गैस डिलीवरी मैन की वाहन से कुचलकर दर्दनाक मौत।

    2. देवरिया के चीनी मिल मैदान में हुआ यह भीषण हादसा।

    3. मृतक ने एक दिन पहले ही बेटी की सगाई की थी।

    जागरण संवाददाता, देवरिया। चीनी मिल मैदान में पेड़ के नीचे तेज धूप में शुक्रवार की दोपहर में आराम कर रहे रसोई गैस के डिलीवरी मैन को चार पहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर पेड़ में वाहन से दबा दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई।

    आस पास के लिए उन्हें उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की इमरजेंसी ले आए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वाहन छोड़ कर चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    मृतक लक्ष्मण साहनी उम्र 40 वर्ष पुत्र विश्वनाथ निवासी भटवलिया नाथ नगर के रहने वाले थे। वह रसोई गैस डिलिवरी करते थे। रसोई गैस पहुंचाने के बाद धूप लगने पर वह दोपहर में चीनी मिल मैदान में एक पेड़ के नीचे बैठ गए।

    इस बीच एक युवक तेज गति से जिप्सी चलाते हुए आया और अनियंत्रित होकर पेड़ की तरफ बढ़ने लगा। आस पास खड़े कुछ लोग भाग कर अपनी जान बचा लिए लेकिन लक्ष्मण साहनी नहीं भाग पाए और वाहन की चपेट में आ गए।

    खबरें और भी

    जिप्सी व पेड़ के बीच वह दब गए। जिससे उनके सीने की हड्डियां टूट गई। उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजन में चीख पुकार मच गई।

    इमरजेंसी व घटना स्थल पहुंच पुलिस ने छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि घटना हुई है। जहां की जा रही है। शव को विधिक के लिए भेजा गया है।

    बेटी की एक दिन पूर्व की थी सगाई, शादी का सपना रह गया अधूरा

    लक्ष्मण साहनी को तीन पुत्रियां नेहा, रेखा, पिंकी व एक पुत्र रोशन है। जिसमें उन्होंने बड़ी बेटी नेहा की शादी तय कर दी थी। एक दिन पूर्व ही काफी धूमधाम से सगाई की थी। पूरा परिवार खुश था। सभी बेटे व बेटियां पढ़ते हैं। वह काफी मेहनत कर अपने परिवार का पेट पालते थे। इस परिवार के सामने अब रोटी का संकट खड़ा हो गया है। घर में स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है।