देवरिया में देवरहा बाबा आश्रम की भूमि वसीयत को लेकर रजिस्ट्री कार्यालय में हंगामा, पीठाधीश्वर ने जताई आपत्ति
देवरिया के देवरहा बाबा आश्रम की भूमि की वसीयत को लेकर रजिस्ट्री कार्यालय में हंगामा हुआ। पीठाधीश्वर की आपत्ति के बाद उपनिबंधक ने प्रक्रिया रोक दी और उ ...और पढ़ें

देवरहा बाबा आश्रम
HighLights
देवरहा बाबा आश्रम की भूमि वसीयत पर विवाद।
पीठाधीश्वर ने वसीयत पर जताई कड़ी आपत्ति।
उपनिबंधक ने प्रक्रिया रोक, उच्चाधिकारियों से मांगा मार्गदर्शन।
जागरण संवाददाता, देवरिया। देवरहा बाबा आश्रम मइल की भूमि की वसीयत को लेकर गुरुवार को रजिस्ट्री कार्यालय में हंगामे की स्थिति बन गई। आश्रम के पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास और उपनिबंधक कमलेश प्रसाद के बीच वसीयत को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। बाद में दस्तावेजों की जांच और उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन लेने तक वसीयत की प्रक्रिया रोक दी गई।
आश्रम के एक पुजारी आश्रम की भूमि की वसीयत अपने किसी रिश्तेदार के नाम कराने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय बरहज पहुंचे थे। इसकी जानकारी होने पर पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास भी वहां पहुंच गए। उन्होंने वसीयत पर आपत्ति जताते हुए कहा कि आश्रम की संपत्ति धार्मिक और सार्वजनिक उपयोग के लिए है, जिसे किसी व्यक्ति विशेष के नाम नहीं किया जा सकता।
इस दौरान पीठाधीश्वर और उपनिबंधक के बीच काफी देर तक बहस होती रही। पीठाधीश्वर ने आश्रम की प्रबंध समिति के नियमों और संपत्ति से जुड़े प्रविधानों का हवाला देते हुए वसीयत को गलत बताया। इसके बाद उपनिबंधक ने संबंधित दस्तावेजों की जांच कराई।
यह भी पढ़ें- देवरिया में राप्ती नदी में बहनों को बचाने में डूबा भाई, गांव में शोक की लहर
जांच के दौरान धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी संपत्तियों की वसीयत को लेकर स्पष्ट स्थिति नहीं मिलने पर उपनिबंधक ने फिलहाल प्रक्रिया रोक दी। उपनिबंधक कमलेश प्रसाद ने बताया कि कुछ लोग वसीयत कराने आए थे, लेकिन दस्तावेजों में स्पष्टता नहीं होने के कारण रजिस्ट्री नहीं की गई।
खबरें और भी
उच्चाधिकारियों से दिशा-निर्देश प्राप्त करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद रजिस्ट्री कार्यालय और आश्रम क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मामले को लेकर संत समाज और स्थानीय लोगों में चर्चा बनी हुई है।