विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में किसान को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान हुई मौत

Published: Sun, 16 Aug 2026 01:26 PM (IST)

बरहज, देवरिया में भूसा घर में छिपे सांप के डंसने से 50 वर्षीय किसान मुरारी कुशवाहा की मृत्यु हो गई। ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. भूसा घर में भूसा लेते समय सांप ने डंसा।

  2. 50 वर्षीय किसान मुरारी कुशवाहा की हुई मृत्यु।

  3. इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम।

संवाद सूत्र, बरहज(देवरिया)। भूसा में छिपे सर्प के डंसने से किसान की मृत्यु हो गई। थाना क्षेत्र के हरनाडीह निवासी 50 वर्षीय मुरारी कुशवाहा पुत्र कोदई कुशवाहा शनिवार सुबह करीब 10 बजे भूसा लेने के लिए भूसा घर में गए थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें डंस लिया।

कुछ देर बाद चक्कर आने पर वह गिर पड़े। उनकी हालत बिगड़ती देख पत्नी आशा देवी ने ग्रामीणों की मदद से निजी साधन से उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- देवरिया : बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूल बस में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।