Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देवरिया रेलवे स्टेशन पर तस्करों से 17 सोने की बिस्किट बरामद, महिला सहित दो गिरफ्तार; किमत एक करोड़ 26 लाख

    By Jagran NewsEdited By: Nirmal Pareek
    Updated: Tue, 30 May 2023 10:53 PM (IST)

    Deoria राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने मंगलवार की दोपहर देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से 2.100 किलोग्राम सोने के 17 बिस्किट के साथ महिला समेत दो लोगों को ...और पढ़ें

    देवरिया रेलवे स्टेशन पर तस्करों से 17 सोने की बिस्किट बरामद
    देवरिया रेलवे स्टेशन पर तस्करों से 17 सोने की बिस्किट बरामद

    जागरण संवाददाता, देवरिया: राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने मंगलवार की दोपहर देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से 2.100 किलोग्राम सोने के 17 बिस्किट के साथ महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी कीमत 1.26 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपित पश्चिम बंगाल से सोना लेकर कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से सोना लेकर देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। तभी पकड़े गए।

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) गोरखपुर को जिले में बड़े पैमाने पर सोना की तस्करी की सूचना मिली थी। टीम के लोग कई दिनों से देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर नजर बनाए हुए थे। मंगलवार को टीम को जानकारी मिली कि कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से महिला व पुरुष सोना लेकर आ रहे हैं।

    टीम देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर दोपहर में पहुंच गई व आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन के आने की प्रतीक्षा करने लगी। दोपहर करीब 1.15 बजे आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। पार्सल कार्यालय के पास बोगी से महिला व पुरुष उतरे व तेजी से जाने लगे। टीम ने उन्हें रोका व तलाशी के लिए जीआरपी थाने ले गई। दोनों के पास से कमर में कपड़ों में छिपाकर रखे गए सोने के 17 बिस्किट बरामद किया। वजन 2.100 किलोग्राम था। बाजार में कीमत 1.26 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    पकड़े गए आरोपितों में अमित कुमार वर्मा पुत्र विनय वर्मा और नेहा वर्मा पुत्री विजय वर्मा शहर के गायत्रीपुरम राम गुलाम टोला के रहने वाले हैं। टीम ने जीआरपी देवरिया के जीडी में मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपितों को साथ लेकर गोरखपुर रवाना हो गई। जीआरपी देवरिया के प्रभारी निरीक्षक सुधाकर उपाध्याय ने बताया कि राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने जीआरपी के सहयोग से दोनों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 17 बिस्किट बरामद हुआ है।

    खबरें और भी