विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में ग्राम प्रधान की करंट लगने से दर्दनाक मौत, मोबाइल लोकेशन से मिला शव

Published: Thu, 24 Sep 2026 02:29 PM (IST)

देवरिया के आहिरौली बघेल ग्राम पंचायत के प्रशासक रामएकबाल यादव की गुरुवार सुबह बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. ग्राम प्रधान रामएकबाल यादव की करंट लगने से मौत।

  2. बिजली का तार जोड़ते समय हुआ हादसा, मौके पर मौत।

  3. मोबाइल लोकेशन से पोखरे के पास मिला शव बरामद।

संवाद सूत्र, बनकटा, देवरिया। आहिरौली बघेल के ग्राम पंचायत के प्रशासक रामएकबाल यादव की गुरुवार तड़के बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी काफी देर तक किसी को नहीं हो सकी। स्वजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजबीन शुरू की, तब जाकर घर से कुछ दूरी पर स्थित पोखरे के पास उनका शव बरामद हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान रामएकबाल यादव गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे अपने घर से निकले थे। घर से लगभग 200 मीटर दूर बिजली का तार जोड़ते समय अचानक उसमें करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आने से वह मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई।

अनहोनी की आशंका में परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस का सहारा लिया।

यह भी पढ़ें- एक महीने पहले ओमान गए थे देवरिया के सूरज, जहाज हमले में मौत से परिवार में चीख-पुकार

लोकेशन घर के आसपास की मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ गहन छानबीन शुरू की। आखिरकार घर से थोड़ी दूरी पर पोखरे के समीप उनका शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- देवरिया में राजभर पर शिवपाल का तीखा पलटवार, बोले- दिमाग खिसका, अच्छे डॉक्टर की जरूरत