Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भरा हेलमेट उल्लंघन का चालान, की नियमों के पालन की अपील

    Updated: Tue, 19 May 2026 10:53 AM (IST)

    सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी का बिना हेलमेट बुलेट चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने 1000 रुपये का चालान काटा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देवरिया। सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी का बिना हेलमेट लगाए बुलेट चलाने के प्रसारित वीडियो के मामले में यातायात पुलिस ने एक हजार रुपये का चालान काटा, जिसकी धनराशि उन्होंने जमा की और लोगों से भी वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने की अपील की। एक दिन पूर्व उनका बुलेट चलाने का वीडियो प्रचारित होने पर उन्होंने स्वयं आगे बढ़ कर यातायात पुलिस से चालान करने को कहा था।

    सदर विधायक ने फेसबुक पर किए पोस्ट में चालान की धनराशि जमा करने की जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि टेस्ट ड्राइव की प्यार भरी जिद के चलते कुछ दूर तक बिना हेलमेट बुलेट चलाने की मुझसे त्रुटि हुई। मैंने स्वयं देवरिया पुलिस से संपर्क कर यातायात नियमों के तहत मेरा चालान करने को कहा, जिस पर देवरिया पुलिस ने 1000 का चालान किया, जिसकी जुर्माना राशि भी जमा कर दी गई। मैं आप सभी से भी विनम्र आग्रह करता हूं कि ऐसी कोई भी गलती न करे जिससे न केवल ट्रैफिक नियमों की अवहेलना हो, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए भी खतरा बने।

    दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट पहने और अपने परिवार, मित्रों व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। याद रखिए आपकी जिंदगी सिर्फ आपके लिए नहीं बल्कि आपके अपनों के लिए सबसे अधिक अनमोल है। उन्होंने ट्रैफिक नियमों के तहत कार्रवाई के लिए देवरिया पुलिस के प्रति आभार जताया है।