विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में बेटी को बचाने दौड़ी मां से मारपीट कर किया घायल, पुलिस को दी गई तहरीर

Published: Wed, 05 Aug 2026 05:52 PM (GMT+05:30)

देवरिया में बेटी को बचाने गई मां को कुछ लोगों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसका ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बेटी को बचाने गई मां को पीटा, हाथ टूटा।

  2. आरोपियों ने पुलिस जाने के बाद फिर से हमला किया।

  3. पुलिस ने तहरीर पर मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू की।

संवाद सूत्र, रामपुर(देवरिया)। दरवाजे पर खेल रही बच्ची को कुछ लोग मारने के लिए दौड़े। जब उसकी मां बचाने के लिए गई तो उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव के रहने वाले नरसिंह कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि तीन अगस्त को मेरी बेटी जान्हवी दरवाजे पर खेल रही थी।

तभी मेरे गांव के बच्चेलाल उसे मारने के लिए दौड़े। बचाने के लिए जब मेरी पत्नी गुड़िया पहुंची तो उसके लड़के व अन्य लोगों ने मिलकर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।

घटना की सूचना पर 112 नंबर पुलिस भी पहुंची थी। पुलिस के जाने के बाद फिर आरोपितों ने मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पीड़ित का मेडिकल कराया गया है।मामले विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।