Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deoria Murder Case: जमीनी विवाद को लेकर हो चुकी हैं कई हत्याएं, राजस्व व पुलिस की लापरवाही से हो रही वारदात

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 12:52 PM (IST)

    देवरिया जिले में दो अक्टूबर को हुई छह लोगों की हत्या की घटना ने झकझोर कर रख दिया है। वहीं मामले को लेकर पुलिस व प्रशासन की लापरवाही भी सामने आने लगे ह ...और पढ़ें

    भूमि विवाद में हो चुकी हैं कई हत्याएं। (फाइल)
    भूमि विवाद में हो चुकी हैं कई हत्याएं। (फाइल)

    जागरण संवाददाता, देवरिया। जिले में इन दिनों भूमि के विवाद सर्वाधिक बढ़े हैं। भूमि के मामलों में आए दिन खूनी खेल खेला जा रहा है। मामलों में राजस्व व पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। बावजूद इसके कर्मचारियों व अधिकारियों में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है।

    थाना व तहसील में निस्तारण न होने पर कोर्ट पहुंचते हैं मामले

    भूमि विवाद के पहले मामले थाने के अलावा तहसीलों तक जाते हैं, निस्तारण न होने के बाद उच्चाधिकारी फिर न्यायालय की चौखट तक पहुंच जाते हैं। शुरुआती दौर में निचले क्रम के कर्मचारी इसमें लापरवाही बरतते हैं और फिर मामला बिगड़ जाता है। हाल के दिनों में कई ऐसी बड़ी घटनाएं हुई, जिसमें भूमि विवाद में लोगों की जान चली गई।

    केस एक

    एक अक्टूबर को भूमि विवाद में शहर के पुरवा में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो गाड़ियां फूंक दी गई और एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए।

    केस दो

    दो अक्टूबर को रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर लेहड़ा में भूमि विवाद में छह लोगों की हत्याएं हुई। प्रशासनिक स्तर से जांच शुरू हुई तो परत-दर-परत राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की कलई खुलने लगी।

    यह भी पढ़ें, Deoria Murder: देवरिया पुलिस व एलआइयू की विफलता से गई 6 लोगों की जान, स्पेशल DG ने ADG जोन से मांगी रिपोर्ट

    केस तीन

    11 मई 2022 को गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवतहां में भूमि विवाद में दो भाइयों की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को कुछ ही दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    यह भी पढ़ें, Deoria Murder: यूपी का वह हत्याकांड जिसने मचा दिया बवाल, सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक खूब है चर्चा

    क्या कहते हैं अधिकारी

    अपर पुलिस अधीक्षक डा. राजेश सोनकर ने कहा कि भूमि विवाद में कई घटनाएं हुई। सभी घटनाओं का पुलिस पर्दाफाश कर रही है। अधिकांश मामलों में आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

    खबरें और भी