Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deoria Murder Case: दो साल पहले मर चुके शख्‍स को बना दिया आरोपी, पुल‍िस की कार्यशैली पर खड़े हो रहे सवाल

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 06:43 PM (IST)

    देवर‍िया में हुए नरसंहार के बाद पुलिस ने मृतक सत्यप्रकाश दुबे की बेटी शोभिता के तहरीर पर 27 नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसमें भ ...और पढ़ें

    देवर‍िया हत्‍याकांड मामले में मुकदमा दर्ज करने में पुलिस की एक और खामी सामने आई है।
    देवर‍िया हत्‍याकांड मामले में मुकदमा दर्ज करने में पुलिस की एक और खामी सामने आई है।

    मोहित शुक्ला, भाटपाररानी। देवरिया के फतेहपुर कांड ने जहां देश को झकझोर कर रख दिया है वहीं इस मामले में मुकदमा दर्ज करने में पुलिस की एक और खामी सामने आई है। जल्दबाजी के चक्कर में पुलिस ने दो वर्ष पहले मृत व्यक्ति को भी घटना में आरोपित बना दिया है। पुलिस की इस कार्यशैली पर अब लोग सवाल खड़ा रहे हैं।

    दो अक्टूबर को रुद्रपुर के अंतर्गत फतेहपुर के लेहड़ा टोला में हुए नरसंहार के बाद पुलिस ने मृतक सत्यप्रकाश दुबे की बेटी शोभिता के तहरीर पर 27 नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसमें भाटपाररानी विधानसभा में स्थित खामपार थाना क्षेत्र के केहुनिया में भी आठ आरोपित बनाये गए। पुलिस द्वारा दर्ज इन आठ नामों में से एक आरोपित की मृत्यु दो वर्ष पहले हो चुकी है। धीरे-धीरे पुलिस द्वारा की गई लापरवाह कार्रवाई की असलियत अब सामने आ रही है।

    यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस की खाकी पर फिर लगा दाग, देवरिया में सिपाही का माफी मांगते वीडियो वायरल; एसपी ने किया निलंबित

    दो साल पहले ही हो चुकी है जयप्रकाश की मृत्यु

    रुद्रपुर नरसंहार मामले में खामपार थाना क्षेत्र के केहुनिया के रहने वाले दिवाकर तिवारी पुत्र रबिन्द्र तिवारी, अमरनाथ नाथ तिवारी, पवन तिवारी पुत्र अमरनाथ, श्रीप्रकाश दुबे, जयप्रकाश दुबे व श्रीराम दुबे पुत्रगण ब्रिजनारायन दुबे, प्रभात दुबे पुत्र श्रीप्रकाश, बीरू दुबे पुत्र श्रीराम दुबे पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें जयप्रकाश की मृत्यु दो वर्ष पहले हो चुकी है। केहुन‍ियां के ग्राम प्रधान रामअशीष ने कहा क‍ि जयप्रकाश की मृत्यु दो साल पहले ही हो चुकी है। इन पर मुकदमा कैसे हो सकता है?

    यह भी पढ़ें: Deoria Murder Case: देवरिया हत्याकांड के आरोपी प्रेमचंद पर मेहरबान थी पुलिस, कोर्ट आदेश को दिखाया था ठेंगा

    खबरें और भी