Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deoria Murder Case: सत्यप्रकाश दुबे की बेटी शोभिता बोली, 'वकालत की पढ़ाई पूरी कर खुद लडूंगी मुकदमा'

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 09:37 AM (IST)

    Deoria Murder Case देवरिया के फतेहपुर गांव में पिता सत्यप्रकाश दुबे सहित पांच की हत्या को लेकर विवाहित बेटी शोभिता कहती हैं कि वकालत की पढ़ाई पूरी कर ...और पढ़ें

    सत्यप्रकाश दुबे की बड़ी बेटी शोभिता। - जागरण
    सत्यप्रकाश दुबे की बड़ी बेटी शोभिता। - जागरण

    महेंद्र कुमार त्रिपाठी, देवरिया। वकालत की पढ़ाई पूरी कर अपने माता-पिता, भाई तथा दो बहनों के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए अंतिम सांस तक खुद केस लडूंगी। इसके लिए चाहे जो कुछ भी करना पड़े। हत्यारों को फांसी की सजा होने तक चैन से नहीं बैठूंगी। यह कहना है रुद्रपुर के फतेहपुर गांव में सामूहिक नरसंहार में मारे गए सत्यप्रकाश दुबे की बड़ी बेटी शोभिता का। वह एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा हैं।

    हत्यारों को फांसी की सजा मिलने तक चैन से नहीं बैठूंगी

    शोभिता की शादी देवरिया शहर में हुई है। शोभिता कहती हैं कि जब तक हत्यारों को फांसी की सजा नहीं मिलेगी, तब तक चैन से नहीं बैठूंगी। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सहयोग से न्याय की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाऊंगी। बुधवार को बातचीत के दौरान फफकते हुए शोभिता ने कहा कि उनके माता-पिता का सपना था कि मैं अधिवक्ता बनकर जरूरतमंद एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने में भूमिका निभाऊं।

    यह भी पढ़ें, पैमाइश के मामले 48 घंटे में करें निस्तारित, देवरिया नरसंहार की याद दिलाते हुए बस्ती में CM योगी ने दी चेतावनी

    माता-पिता ने कभी लड़की-लड़के में फर्क नहीं समझा

    दुर्भाग्य है कि अब माता-पिता नहीं है। उन्होंने मुझे हमेशा बेटों की तरह देखा। कभी लड़की-लड़के में फर्क नहीं समझा। तमाम कठिनाइयों के बीच शिक्षा दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उनके सपने को हर हाल में पूरा करूंगी। उनकी यादों के सहारे अपने दो भाइयों को अच्छी शिक्षा दिलाऊंगी।

    यह भी पढ़ें, Deoria Murder: यूपी का वह हत्याकांड जिसने मचा दिया बवाल, सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक खूब है चर्चा

    देवेश दुबे से मिले एमएलसी देवेन्द्र प्रताप, बंधाया ढांढस

    फतेहपुर के लेहड़ा टोला में हुए सामूहिक हत्याकांड में एक परिवार पांच लोगों की मृत्यु के तीसरे दिन बुधवार को एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह देवरिया रामनाथ पहुंचे। अनुराग मणि के घर पर मौजूद पीड़ित देवेश दुबे से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाकर घटना की जानकारी ली। उनको हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

    खबरें और भी

    घटना को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और शोक व्यक्त की। उन्होंने डीएम, एसपी से दूरभाष पर घटना के संबंध में बात की। कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाए, जो मिसाल बन सके। इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि आदि मौजूद रहे।