यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deoria Murder Case: देवरिया नरसंहार में अब तक का बड़ा खुलासा, प्रेमचंद का करीबी है सत्यप्रकाश दुबे का हत्यारा
Deoria Murder Case News उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुए सामूहिक नरसंहार का मुख्य आरोपित नवनाथ मिश्र रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। नवनाथ ने ही स ...और पढ़ें

HighLights
- फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोला में हुए सामूहिक नरसंहार का मामला
- घटना में प्रयुक्त प्रेम का लाइसेंसी रायफल पुलिस ने किया बरामद
- अज्ञात आरोपितों का भी नवनाथ ने उगला राज, गिरफ्तारी के लिए दबिश
जागरण संवाददाता, देवरिया। फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोला में हुए सामूहिक नरसंहार का मुख्य आरोपित नवनाथ मिश्र रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। नवनाथ ने ही सत्यप्रकाश दुबे व उनके दो बच्चों को रायफल से गोली मारकर हत्या की थी। वह दबंग प्रेमचंद यादव के स्कार्पियो का ड्राइवर है। घटना में प्रयुक्त रायफल भी आरोपित की निशानेदही पर बरामद कर लिया गया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
दो अक्टूबर को फतेहपुर के लेहड़ा में हुए सामूहिक नरसंहार के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित नवनाथ मिश्र निवासी फतेहपुर टोला अभयपुर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रुद्रपुर के भभौली तिराहे के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह दबंग प्रेमचंद यादव के स्कार्पियो का ड्राइवर व दाहिना हाथ था।
.jpg)
इसे भी पढ़ें: किसानों के हित में योगी सरकार का बड़ा फैसला, आलू बीज की विक्रय दरें की निर्धारित; ये रहें नए रेट
हत्या होने की सूचना लेहड़ा टोला से किसी ने उसके मोबाइल पर दी तो वह पैदल ही अन्य लोगों के साथ पहुंच गया। वहां सत्यप्रकाश दुबे व उनके परिवार के लोगों के साथ विवाद के दौरान ही प्रेम के लाइसेंसी रायफल से सत्यप्रकाश दुबे, उनकी बेटी सलोनी व बेटे गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद यह असलहा लेकर अपने गांव पहुंचा और घर के पास झाड़ी में फेंक दिया। निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रायफल भी बरामद कर लिया।
प्रेमचंद के लाइसेंसी असलहे को ले गए थे दो रिश्तेदार
ऐसे तो फतेहपुर गांव में कुल 27 लाइसेंसी असलहे हैं, इसमें से दबंग प्रेमचंद यादव के नाम से एक रायफल है। उसे लेकर उसके रिश्तेदार गोलू व संदीप घटना के दिन मौके पर गए थे। वहीं पर नवनाथ मिश्र ने दोनों से लाइसेंसी असलहा छीन लिया और फिर गोली मारकर तीन लोगों की हत्या कर दी।
खबरें और भी

घटना को सुन अधिकारी भी गए हिल
मुख्य आरोपित नवनाथ मिश्र ने जो कहानी पुलिस को बताई, उसे सुनकर पुलिस कर्मी भी अंदर से हिल गए। आरोपित ने बताया जब सूचना मिली तो 30 से अधिक की संख्या में एक साथ लोग निकले। कोई बाइक से तो कोई पैदल ही खेत के रास्ते पहुंच गया। कोई हसिया तो कोई फावड़ा ही लेकर मौके पर पहुंच गया। एक साथ सत्यप्रकाश दुबे व उनके परिवार के लोगों के ऊपर यह सभी लोग हमला बोल दिए और पथराव भी किया। इतना ही नहीं, लोग सामान भी तोड़ते रहे।
इसे भी पढ़ें: दिव्य रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में धार्मिक समिति का गठन
एसपी देवरिया, संकल्प शर्मा ने बताया-
मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद कर लिया गया है। अभी तक इस घटना में 21 लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। फरार चल रहे अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है। फतेहपुर ग्राम पंचायत में मौजूद 27 असलहों के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी के यहां भेज दी गई है। जल्द ही असलहा का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।