विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deoria Murder Case: जिस घर में हुआ नरसंहार, उसी रास्ते पर छिपा है छह हत्याओं का राज; अब ऐसे होगा खुलासा

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Updated: Mon, 09 Oct 2023 12:23 PM (IST)

Deoria Murder Case Latest Update देवरिया में जमीनी विवाद को लेकर हुए नरसंहार में छह लोगों की हत्या का राज अब जल्द ही खुलेगा। देवरिया पुलिस के हाथ एक ...और पढ़ें

देवरिया नरसंहार का सबसे बड़ा सबूत लगा पुलिस के हाथ। (फाइल फोटो)
देवरिया नरसंहार का सबसे बड़ा सबूत लगा पुलिस के हाथ। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. देवरिया हत्याकांड को लेकर जांच जारी
  2. पुलिस के हाथ लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर
  3. प्रेमचंद के घर से सत्यप्रकाश दुबे के घर जाने वाले रास्ते पर है कैमरा

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर क्षेत्र के फतेहपुर लेहड़ा में हुई सामूहिक हत्या का राज सीसी कैमरे के डीवीआर में छुपा है। पुलिस ने सत्यप्रकाश दुबे के घर जाने वाली सड़क पर लगे सीसी कैमरे के डीवीआर को अब कब्जे में ले लिया है। साथ ही जांच के लिए भेज दिया है। फुटेज मिलने के बाद पुलिस अज्ञात को ज्ञात कर गिरफ्तारी करेगी।

दबंग प्रेमचंद के घर से सत्यप्रकाश दुबे के घर जाने वाले रास्ते पर लगा है कैमरा

दबंग प्रेमचंद यादव के घर से अभयपुर के एक विद्यालय के समीप कमलेश यादव की मकान के समीप मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस ने खुद फुटेज खंगालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सीसी कैमरे का डीवीआर कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। फुटेज मिलने के बाद तेजी से कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें, Deoria Murder Case: जिस साधु दुबे की जमीन के लिए हुआ नरसंहार, पुलिस को मिली उसकी लोकेशन; अब खुलेंगे कई राज

यह हुई थी घटना

दो अक्टूबर की सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव अपनी बाइक से सत्य प्रकाश दुबे (Satya Prakash Dubey) के घर पहुंचे। घर के दरवाजे पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी प्रेमचंद दुबे परिवार को मिली तो वह आग बबूला हो उठे और वह भीड़ के साथ सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे। इस दौरान हवाई फायरिंग की और घर में घुस गए। घर में छिपे सत्य प्रकाश दुबे व उनके परिवार के एक-एक लोग को ढूंढकर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से व गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें, Deoria Murder Case: श्रद्धांजलि सभा में अनाथ भाइयों के साथ खड़ा हुआ सर्वसमाज, दो घंटे में 40 लाख की आर्थिक मदद