विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deoria News: देवरिया में मौत बनकर गिरी बिजली- बारिश के दौरान वज्रपात होने से दो किशोर समेत तीन की मौत, आठ घायल

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Published: Sun, 17 Sep 2023 06:47 PM (IST)

जिले में वर्षा के बीच 12 घंटे में गिरी बिजली से किशोर समेत तीन की मृत्यु हो गई। आठ लोग ...और पढ़ें

देवरिया में मौत बनकर गिरी बिजली- बारिश के दौरान वज्रपात होने से दो किशोर समेत तीन की मौत, आठ घायल
देवरिया में मौत बनकर गिरी बिजली- बारिश के दौरान वज्रपात होने से दो किशोर समेत तीन की मौत, आठ घायल

देवरिया, जागरण टीम: जिले में वर्षा के बीच 12 घंटे में गिरी बिजली से किशोर समेत तीन की मृत्यु हो गई। आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उपचार के लिए उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

सलेमपुर कोतवाली के कल्याणी गांव के रहने वाले संदीप यादव पुत्र बृजेश यादव रविवार की दोपहर खेत में फसल की सिंचाई कर रहे थे। अचानक वर्षा के बीच बिजली गिरी और वह झुलस गए। उन्हें परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। यहां दो पशुओं की भी झुलसने से मृत्यु हो गई। 

एकौना थाना के हड़हा गांव में वर्षा आने पर काली मंदिर के समीप लोग रुके हुए थे। अचानक बिजली गिरी, जिससे गांव के उमाशंकर यादव के 16 वर्षीय इकलौते बेटे पंकज यादव की मृत्यु हो गई, जबकि अभिषेक यादव, विकास चौधरी, विश्वजीत यादव, सत्यम यादव, शिवशंकर चौधरी, निखिल यादव, अक्षैबर यादव, रामलाल यादव झुलस गए।

बरहज थाना क्षेत्र के बारा दीक्षित इंद्रजीत प्रसाद का 16 वर्षीय बेटा प्रहलाद सोनकर वर्षा के बीच रात को लघुशंका के लिए घर से शनिवार की रात बाहर निकला। इस बीच सागौन के पेड़ पर बिजली गिरी और वह भी चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि सागौन का पेड़ टूट कर बगल में गिर गिया। गंभीर रूप से झुलसे प्रह्लाद को उपचार के लिए परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:- Deoria: शंकर पांडेय हत्याकांड के मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें:- Yogi Cabinet: जल्द होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार! दारा, ओपी राजभर समेत कुछ BJP विधायक बन सकते हैं मंत्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।