देवरिया में CO कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में मची खलबली
देवरिया में सीओ कार्यालय में तैनात सिपाही आदित्य श्रीवास्तव की गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। वह ...और पढ़ें

सिपाही आदित्य श्रीवास्तव की फाइल फोटो।
HighLights
सिपाही आदित्य श्रीवास्तव की देवरिया में अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु।
पुलिस लाइन में भोजन करते समय पेट दर्द उठा, अस्पताल में मृत घोषित।
27 वर्षीय सिपाही गोंडा के निवासी, 2020 में पुलिस में भर्ती।
जागरण संवाददाता, देवरिया। सीओ कार्यालय में पेशी पर तैनात सिपाही आदित्य श्रीवास्तव (27) की गुरुवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। वह पुलिस लाइन स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में अन्य सिपाहियों के साथ भोजन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके पेट में तेज दर्द उठा। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आदित्य श्रीवास्तव पुत्र स्व. राजकुमार श्रीवास्तव मूल रूप से गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के मुजेहना गांव के निवासी थे। वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती सीओ कार्यालय में पेशी पर थी। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी।
सिपाही की अचानक मृत्यु की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस विभाग की ओर से उनके स्वजन को सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद स्वजन गोंडा से देवरिया के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर से लापता प्रापर्टी डीलर का देवरिया में मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का गंभीर आरोप
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद पांडेय ने बताया कि भोजन करने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से सिपाही आदित्य श्रीवास्तव की मृत्यु हुई है। उनके परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है।
यह भी पढ़ें- देवरिया में उग्रसेन सेतु की मरम्मत में अभी लगेंगे 45 दिन से अधिक, नए पुल की मांग