होली स्पेशल ट्रेनों के बाद भी यात्रियों को नहीं मिल रही राहत, टिकट के लिए जूझ रहे लोग
होली के बाद देवरिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होली स्पेशल ट्रेनों के बावजूद आरक्षित टिकट नहीं मिल रहे। ...और पढ़ें

होली स्पेशल ट्रेनों के बाद भी यात्रियों को नहीं मिल रही राहत।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देवरिया। होली के बाद घर से वापसी के दौरान रेल यात्रियों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बावजूद यात्रियों को आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते लोगों को जनरल बोगियों और स्लीपर कोच में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है।
सोमवार को देवरिया रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दिल्ली, मुंबई, पंजाब और गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों को आरक्षण टिकट न मिलने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी।
तत्काल टिकट भी कुछ ही मिनटों में समाप्त हो गया, जिससे कई यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही बोगियों में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। जनरल डिब्बों में पहले से ही भीड़ होने के कारण यात्रियों को किसी तरह खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है।
स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आए गुठनी के रमेश, देवरिया खास के फूलचंद, इटहुरा के मोहन, पकड़ी के कृष्णाकांत ने बताया कि मजबूरी में स्लीपर कोच में भी बिना सीट के खड़े होकर सफर करना पड़ेगा। यात्रियों का कहना था कि ट्रेन में ही जितना पेनाल्टी देना पड़ेगा दिया जाएगा।
यात्रियों का कहना है कि त्योहार के समय यात्रियों की संख्या को देखते हुए और अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिल सके।
स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर ने बताया कि होली स्पेशल ट्रेने चल रही है। इन ट्रेनों में लोग यात्रा कर रहे हैं। अन्य ट्रेनों में सीट न होने से त्योहार के चलते दिक्कतें आ रही है।