विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP: स्कूली छात्रों ने सीखा कैसे होती है रॉकेट लॉन्चिंग, रोबोटिक्स तकनीक की बारीकियां सीखीं

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:32 PM (IST)

देवरिया में जागृति उद्यम केंद्र ने विद्यार्थियों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान कार्यशाला आयोजित की।

एआई जनरेटेड तस्वीर। रॉकेट प्रक्षेपण, पैराशूट और रोबोटिक्स तकनीक पर कार्यशाला

एआई जनरेटेड तस्वीर। रॉकेट प्रक्षेपण, पैराशूट और रोबोटिक्स तकनीक पर कार्यशाला

HighLights

  1. देवरिया में अंतरिक्ष विज्ञान कार्यशाला का आयोजन हुआ।

  2. विद्यार्थियों ने रॉकेट प्रक्षेपण प्रक्रिया को समझा।

  3. रोबोटिक्स तकनीक और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

जागरण संवाददाता, देवरिया। विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए शनिवार को बरपार स्थित जागृति उद्यम केंद्र-पूर्वांचल के बरगद सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को रॉकेट प्रक्षेपण, पैराशूट खुलने और उपकरणों के सुरक्षित नीचे उतरने की प्रक्रिया समझाई गई। अंत में लघु माडल राकेट का प्रक्षेपण भी किया गया।

टीम लीडर सिद्धांश पांडेय ने कैनसैट और राकेट्री की तकनीकी जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इनसे जुड़ी प्रतियोगिताओं के बारे में बताया। गुआवाबाट स्टार्टअप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी राशि गुप्ता ने रोबोटिक्स तकनीक और उसकी भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के स्कूल में परीक्षा के दौरान लगी आग, छात्रों के मोबाइल और दस्तावेज खाक; कैसे लगी आग वजह तलाश रही पुलिस

विद्यार्थियों को राकेट प्रक्षेपण, पैराशूट खुलने और उपकरणों के नीचे उतरने से जुड़े वीडियो भी दिखाए गए। स्टार्टअप के सदस्य धीरज ने तकनीकी पहलुओं की जानकारी साझा की।

जागृति के असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर अनुराग तिवारी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें तकनीकी नवाचार से जोड़ना है। इस दौरान सनबीम स्कूल के शिक्षक विंध्येश्वर, नाथ त्रिपाठी, अनामिका पांडेय, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में एक करोड़ से बदलेगी जीजीआईसी की सूरत, स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगी छात्राएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।