देवरिया में स्कूल न जाकर पिज्जा की दुकान पर पहुंचे छात्र, खोजने के लिए दौड़ती रही पुलिस
देवरिया में स्कूल जाने के बजाय पिज्जा खाने निकले दो पांचवीं के छात्र लापता हो गए, जिससे उनके माता-पिता चिंतित हो गए। पुलिस ने तीन घंटे के भीतर सीसीटीव ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
देवरिया में दो छात्र स्कूल के बजाय पिज्जा खाने गए।
माता-पिता ने अपहरण की आशंका में पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने सीसीटीवी से तीन घंटे में बच्चों को बरामद किया।
संवाद सूत्र, लार। पिज्जा खाने के चक्कर में स्कूल के लिए घर से निकले दो छात्र विद्यालय नहीं पहुंचे तो उनके माता-पिता हैरान हो गए। बच्चों के अपहरण की आशंका में पुलिस को तत्काल सूचना दी गई, इसके बाद पुलिस ने सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर घरवालों के सिपुर्द कर दिया गया।
कोइरी टोला वार्ड के रहने वाले अदनान पुत्र सज्जू लारी एवं अहमद पुत्र मलिक अंसारी, जो नगर के एक निजी विद्यालय में कक्षा पांच के छात्र हैं, गुरुवार सुबह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक विद्यालय नहीं पहुंचने पर स्कूल प्रशासन ने पिता को सूचना दी।
इसके बाद पिता ने बच्चों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। लार पुलिस ने विशेष खोज अभियान शुरू किया। चौकी प्रभारी कमलेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के प्रमुख स्थानों पर तलाश की और करीब सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही बिहार सीमा स्थित मेहरौना चौकी को भी सतर्क कर दिया गया।
तलाश के दौरान सूचना मिलने के मात्र तीन घंटे के भीतर पुलिस ने चनुकी मोड़ के पास से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उनका स्कूल जाने का मन नहीं था।
यह भी पढ़ें- आजमगढ़: दवा कक्ष में मनाया गया फार्मासिस्ट का जन्मदिन, खिड़की पर इंतजार करते रहे मरीज
वे घूमने निकल गए थे और पिज्जा खाने की इच्छा के कारण विद्यालय नहीं पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके पिता को सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर पिता ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
खबरें और भी
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल खोज अभियान चलाया। सीसी फुटेज के आधार पर दोनों बच्चों को तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सिपुर्द कर दिया गया। -कमलेश यादव, चौकी प्रभारी, लार।