Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में बाइक पर अचानक कूदा बंदर, हादसे में महिला टीचर की मौत; गोद में था डेढ़ साल का बेटा

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 06:28 PM (GMT+05:30)

    देवरिया में एक शिक्षिका की मौत हो गई जब बिहार के गोपालगंज में उनकी बाइक पर बंदर कूदने से दुर्घटना हुई। हादसे में पति को मामूली चोटें आईं, जबकि डेढ़ सा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बंदर के कूदने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी।

    2. शिक्षिका दीपिका सिंह की सिर में चोट से मौत।

    3. पति घायल, डेढ़ वर्षीय पुत्र हादसे में सुरक्षित।

    जागरण संवाददाता, देवरिया। बंदर के कूदने से अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिर गई। जिससे पति के साथ विद्यालय जा रही गोरखपुर जिले की शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज अस्पताल देवरिया की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गोद में डेढ़ वर्ष का बच्चा सुरक्षित है। यह हादसा गोपालगंज जिले के भोरे क्षेत्र में बुधवार को हुई। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

    गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव की रहने वाली 33 वर्षीय दीपिका सिंह पत्नी चंदन विश्वास बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर प्रखंड की मुसहरी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय रानीपुर में सहायक शिक्षिका थीं। बुधवार सुबह वह अपने पति चंदन विश्वास के साथ बाइक से विद्यालय जा रही थीं। उनकी गोद में डेढ़ वर्षीय पुत्र अवदीक भी था।

    हालत गंभीर होने पर किया था रेफर

    गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के काली मोड़ के पास अचानक बंदर बाइक पर कूद गया। इससे संतुलन बिगड़ गया व बाइक सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में दीपिका सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके पति को मामूली चोटें आईं। डेढ़ वर्षीय पुत्र सुरक्षित है। हादसे के बाद लोगों ने तत्काल तीनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दीपिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया।

    इसके बाद स्वजन उन्हें देवरिया शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण वहां से भी महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया। मेडिकल कालेज अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    खबरें और भी

    शिक्षिका की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षिका की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।