Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में पूजा के लिए फूल तोड़ रही महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 05:14 PM (IST)

    देवरिया में पूजा के लिए फूल तोड़ रही एक अधेड़ महिला की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    विद्युत तार की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मृत्यु

    जागरण संवाददाता, देवरिया। पूजा के लिए फूल तोड़ने गई अधेड़ महिला की विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

    उपनगर के घारी वार्ड में रविवार सुबह भरत ठाकुर की पत्नी निर्मला देवी (53) पूजा के लिए घर के पीछे कुछ दूरी पर लगे फूलों के पौधों से फूल तोड़ने गई थीं। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार से किसी के द्वारा फेंका गया सरिया बांधने वाला पतला तार लटक रहा था।

    निर्मला देवी की नजर उस तार पर नहीं पड़ी और वह उसकी चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर गिर पड़ीं।

    इसी दौरान पड़ोस का एक व्यक्ति पशुओं का गोबर फेंकने उधर गया तो उसकी नजर निर्मला देवी पर पड़ी। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। मौके पर जुटे लोगों ने बांस की मदद से पतले तार को विद्युत तार से अलग किया।

    इसके बाद पति, पुत्र और पड़ोसी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के चार पुत्र और एक पुत्री हैं। इनमें सबसे छोटा पुत्र अभी अविवाहित है। स्वजन ने अंतिम संस्कार कर दिया।