Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में युवती का संदिग्ध शव मिला, हत्या की आशंका से सनसनी

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 08:31 AM (IST)

    देवरिया के मदनपुर में बरांव-मोहरा मार्ग पर एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। करीब 19 वर्षीय काजल का शव हरिजन ...और पढ़ें

    युवती के रोते बिलखते स्वजन। जागरण

    युवती के रोते बिलखते स्वजन। जागरण

    HighLights

    1. मदनपुर, देवरिया में युवती का संदिग्ध शव मिला।

    2. झोपड़ी में गमछे का फंदा मिलने से संदेह गहराया।

    3. ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी।

    संवाद सूत्र, मदनपुर (देवरिया)। बरांव-मोहरा मार्ग स्थित बरांव डीह पर गुरुवार सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

    ग्राम बरांव के रहने वाले विजयनारायण प्रसाद की करीब 19 वर्षीय नतिनी काजल का शव गांव की हरिजन बस्ती के पास एक व्यक्ति के घोठे पर मिला। शव जमीन पर पड़ा था, जबकि झोपड़ी के अंदर गमछे का फंदा लटका मिला, जिससे घटना को लेकर संदेह और गहरा गया है।

    घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों के बीच विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं और कई लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवती के पिता गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा में रहकर सब्जी का व्यवसाय करते हैं।

    परिजनों के अनुसार, युवती की शादी आगामी मई माह में तय थी। ऐसे में घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

    क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने बताया कि उन्हें युवती का शव मिलने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है, इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    खबरें और भी