देवरिया में प्रेमिका से मिलने गए युवक की पिटाई, व्हाट्सएप चैट से खुला झूठे दुष्कर्म का राज
युवक प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। युवती के पिता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस जांच में व्हाट्सएप चैट से सहमति क ...और पढ़ें

युवती के स्वजन ने पुलिस को दी थी दुष्कर्म की तहरीर। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने पिटाई की।
युवती के पिता ने युवक पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया।
पुलिस जांच में व्हाट्सएप चैट से आपसी सहमति का खुलासा हुआ।
संवाद सूत्र, बरहज, (देवरिया)। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। युवती के पिता ने थाने में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस की विवेचना में व्हाट्सएप चैट से पूरा मामला खुल गया और दुष्कर्म की बात झूठी निकली।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की नजदीकियां मधुबन थाना क्षेत्र के युवक से हो गई थीं। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कस्में खाईं। सोमवार रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचा, जहां किसी ने उसे देख लिया और उसकी पिटाई कर दी।
मंगलवार सुबह युवती के पिता ने थाने में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। हालांकि, युवती और परिजन मेडिकल कराने को तैयार नहीं हुए। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके साथ कोई गलत काम नहीं हुआ है, बल्कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो दोनों के बीच रात में हुई व्हाट्सएप चैट सामने आ गई। चैट से स्पष्ट हुआ कि दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे और आपसी सहमति से मिल रहे थे।
थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों के बीच बातचीत चल रही थी, उसी दौरान कहासुनी हुई थी। दुष्कर्म की बात पूरी तरह झूठी है। दोनों पक्षों ने थाने में सुलह-समझौता कर लिया।