Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में परीक्षा स्पेशल ट्रेन के आगे लेटकर युवक ने दी जान, पहचान करने में जुटी पुलिस

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 11:51 AM (IST)

    देवरिया में मंगलवार रात एक अज्ञात युवक ने परीक्षा स्पेशल ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान करन ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. अज्ञात युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर जान दी।

    2. परीक्षा स्पेशल ट्रेन से हुआ यह दर्दनाक हादसा।

    3. पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

    संवाद सूत्र, लार रोड, (देवरिया)। भटनी-वाराणसी रेलखंड पर मंगलवार की रात एक अज्ञात युवक ने परीक्षा स्पेशल ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

    वाराणसी सिटी से गोरखपुर जा रही डाउन ट्रेन संख्या 05149 परीक्षा स्पेशल मंगलवार रात करीब 10:50 बजे लार रोड और तुर्तीपार रेलवे स्टेशन के बीच धरमेर-विशुनपुरा गांव के सामने पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक के किनारे खड़ा एक युवक ट्रेन को आता देख अचानक रेलवे पटरी पर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद ट्रेन चालक ने लार रोड रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन मास्टर आलोक कुमार मिश्र को मेमो दिया। स्टेशन मास्टर ने तत्काल इसकी सूचना मईल थाना पुलिस, जीआरपी तथा आरपीएफ भटनी को दी। सूचना मिलते ही भागलपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में खेत के करंट वाले तार से मासूम की मौत, गांव में तनाव और हंगामा

    भागलपुर चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृत युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।