Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेन में मालवाहक जहाज पर रूसी हमले में देवरिया के युवक की मौत, परिवार ने की शव वापसी की मांग

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 09:44 AM (IST)

    यूक्रेन के ओडेसा तट के निकट मालवाहक जहाज पर हुए रूसी मिसाइल हमले में देवरिया के गौरीबाजार निवासी अभिषेक निषाद की मृत्यु हो गई। कंपनी ने उनके पिता को घ ...और पढ़ें

    यूक्रेन में युवक की मौत होने की सूचना पर दरवाजे पर बैठे लोग।- जागरण

    यूक्रेन में युवक की मौत होने की सूचना पर दरवाजे पर बैठे लोग।- जागरण

    HighLights

    1. देवरिया के अभिषेक निषाद की यूक्रेन हमले में मौत।

    2. ओडेसा तट पर मालवाहक जहाज 'गोल्डन लियो' पर हमला हुआ।

    3. परिवार ने शव वापसी और आर्थिक सहायता की मांग की।

    संवाद सूत्र, गौरीबाजार (देवरिया)। यूक्रेन के ओडेसा तट के निकट मालवाहक जहाज पर हुए रूसी मिसाइल हमले में देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के युवक की मृत्यु हो गया। कंपनी ने उसके पिता को हमले में घायल होने व उपचार के दौरान मृत्यु होने की सूचना दी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई व घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    गौरीबाजार थाना क्षेत्र के करमेल गांव गांव के रहने वाले 21 वर्षीय अभिषेक निषाद पुत्र कौशल निषाद, मालवाहक जहाज गोल्डन लियो पर डेक कैडेट के रूप में कार्यरत हैं। वह करीब एक माह पहले ही ओशन ग्रेस शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से नौकरी पर गए। हमले के बाद कंपनी ने स्वजन को उसके मृत होने की सूचना दी।

    परिवार ने बांसगांव सांसद एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। स्वजन ने मांग की है कि विदेश मंत्रालय यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से उसके शव को भारत लाया जाए। साथ ही हरसंभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए। अभिषेक अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं।

    19 जुलाई को हुआ था हमला

    पिता कौशल निषाद ने बताया कि, 19 जुलाई की शाम यूक्रेन के ओडेसा तट के निकट काला सागर (ब्लैक सी) में मालवाहक जहाज गोल्डन लियो पर रूसी सेना ने तीन क्रूज मिसाइलों से हमला किया। जहाज पर कुल 18 लोग सवार थे।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि कंपनी के अधिकारी ने फोन पर जानकारी दी कि हमले के समय जहाज में 18 लोग सवार थे। घटना में 10 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें अभिषेक समेत नौ विदेशी नागरिक व एक यूक्रेन का पायलट शामिल है। बचे आठ लोगों के बारे में स्थिति अभी अस्पष्ट है।

    आखिरी बार मां से हुई थी बात

    पिता कौशल निषाद ने बताया कि अभिषेक 10 जुलाई को मुंबई से तुर्की के लिए रवाना हुए थे। 11 जुलाई को वह तुर्की पहुंचे। वहां माल लोड करने के बाद उसका मालवाहक जहाज यूक्रेन के लिए रवाना हुआ। पिछले नौ दिनों से जहाज यूक्रेन के बंदरगाह पर खड़ा था, जहां से आगे के लिए माल लेकर रवाना होना था। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई की सुबह व फिर शाम को अभिषेक ने अपनी मां अनीता से मोबाइल पर बात की थी।

    यह भी पढ़ें- देवरिया में 70 घंटे बाद भी नहीं शुरू हुई उग्रसेन सिंह पुल की मरम्मत, हजारों लोग परेशान

    शाम करीब सात बजे बातचीत के दौरान ही यूक्रेन में हवाई हमले का सायरन बजने लगा। अभिषेक ने मां से कहा कि सायरन बज गया है, वह बंकर में जा रहे हैं। बाद में बात करेंगे। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। 20 जुलाई की शाम को कंपनी की ओर से उसके मृत होने की सूचना मिली। मां अनीता और बड़ी बहन साधना व छोटी बहन आराधना का रो-रोकर बुरा हाल है।