Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया के युवक ने पीएम मोदी को खून से लिखा पत्र, राम मंदिर चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच की मांग

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 06:07 PM (IST)

    देवरिया के आदित्य मिश्र ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच के लिए प्रधानमंत्री मोदी को खून से पत्र लिखा है। उन्होंने दोषियों ...और पढ़ें

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के लिए प्रधानमंत्री मोदी को खून से लिखा पत्र।

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के लिए प्रधानमंत्री मोदी को खून से लिखा पत्र।

    HighLights

    1. देवरिया के आदित्य मिश्र ने पीएम मोदी को खून से पत्र लिखा।

    2. अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच की मांग।

    3. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने की मांग।

    जागरण संवाददाता, भाटपाररानी। अयोध्या स्थित राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी की घटना की निष्पक्ष जांच के लिए अलावलपुर गांव के रहने वाले युवक आदित्य मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने खून से पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    आदित्य मिश्र ने कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। उनके मंदिर में चोरी की घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस घटना से देश-विदेश के करोड़ों रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती है तो लोगों के मन में कई तरह के सवाल बने रहेंगे।

    पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड मिले।

    उनका कहना है कि इससे श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत होगा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लगेगी। युवक के अपने खून से पत्र लिखे जाने की जानकारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें- राम जन्मभूमि मंदिर में CEO के लिए निकली भर्ती, 18 जुलाई तक आवेदन; क्या है पूरी प्रक्रिया?