PCS अधिकारी बनकर गांव पहुंची अनुष्का यादव, ढोल-नगाड़ों संग स्वागत करने पहुंचे विधायक
अनुष्का यादव ने पीसीएस परीक्षा में 85वीं रैंक हासिल कर देवरिया के खोरहवा गांव का नाम रोशन किया। गांव पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनका भव्य ...और पढ़ें

अनुष्का यादव का सम्मानित करते भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा। जागरण
HighLights
अनुष्का यादव ने PCS परीक्षा में 85वीं रैंक हासिल की।
देवरिया के खोरहवा गांव में भव्य स्वागत किया गया।
उनकी सफलता ने युवाओं, खासकर बेटियों को प्रेरित किया।
जागरण संवाददाता, देवरिया। तहसील क्षेत्र के खोरहवा गांव की बेटी अनुष्का यादव ने पीसीएस परीक्षा में 85वीं रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जब अनुष्का अपने गांव पहुंचीं, तो ग्रामीणों ने उनका ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा भी मौजूद रहें।
गांव में अनुष्का की सफलता को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने उनका अभिनंदन किया और परिवार को बधाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि अनुष्का की इस उपलब्धि से पूरे इलाके का मान बढ़ा है और युवाओं, खासकर बेटियों को नई प्रेरणा मिली है।
बताया जाता है कि अनुष्का यादव चार बहनों और एक भाई में सबसे छोटी हैं। उनके पिता संतोष यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं। अनुष्का ने प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और अपने पहले ही गंभीर प्रयास में यह बड़ी सफलता हासिल की।

परिवार संग अनुष्का यादव। जागरण
यह भी पढ़ें- देवरिया की अनुष्का यादव बनीं PCS अधिकारी, 85वीं रैंक के साथ हासिल किया मुकाम
गांव आगमन पर स्वागत समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अनुष्का ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। लोगों ने उम्मीद जताई कि वह आगे चलकर आईएएस जैसी बड़ी जिम्मेदारी तक पहुंचकर जिले और प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगी।
खबरें और भी
इस अवसर पर परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और क्षेत्र के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीशचंद्र तिवारी समेत अनेक लोगों ने अनुष्का को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव में उनकी इस सफलता को लेकर गर्व और उत्साह का माहौल बना हुआ है।