देवरिया में रास्ते के अतिक्रमण की जांच के दौरान बुजुर्ग की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने SDM का वाहन रोका
देवरिया के पिड़हनी गांव में रास्ते पर अतिक्रमण की जांच के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जिससे तनाव फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने शव को एसडीएम के वाहन क ...और पढ़ें

HighLights
देवरिया में अतिक्रमण जांच के दौरान बुजुर्ग की मौत।
गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीएम के वाहन को रोका।
गांव में तनावपूर्ण माहौल, पुलिस स्थिति संभाल रही।
जागरण संवाददाता, देवरिया। पिड़हनी गांव में रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत की जांच के दौरान एक बुजुर्ग की मौत के बाद तनाव की स्थिति बन गई। नाराज ग्रामीणों ने शव को एसडीएम के वाहन के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
गांव निवासी कन्हैया यादव पुत्र बजरंगी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के सार्वजनिक रास्ते पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। शिकायत के निस्तारण के लिए एसडीएम अवधेश कुमार निगम राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे थे। वह ग्रामीणों से बातचीत कर रास्ते से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे रहे थे।
तबीयत बिगड़ने से बुजुर्ग की मौत
इसी दौरान गांव के 65 वर्षीय सर्वजीत यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को एसडीएम के वाहन के सामने रखकर उन्हें रोक लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल है। बुजुर्ग की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है।