देवरिया में वज्रपात का कहर, खेत में गई वृद्धा की मौत
देवरिया के गौरी बाजार में वज्रपात की चपेट में आने से 65 वर्षीय अनारी देवी की मौत हो गई। खेत में काम करते समय हुई इस घटना के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रे ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
देवरिया में 65 वर्षीय वृद्धा की वज्रपात से मौत।
खेत में काम करते समय बिजली गिरने से झुलसी महिला।
मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान अनारी देवी ने दम तोड़ा।
संवाद सूत्र, गौरी बाजार (देवरिया)। वज्रपात की चपेट में आने से गुरुवार की सुबह वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गई। स्वजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज, देवरिया रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान वृद्धा की मृत्यु हो गई।
ग्राम जोगिया निवासी 65 वर्षीय अनारी देवी पत्नी स्वर्गीय सूर्यपाल गुरुवार सुबह खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों और स्वजन ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- देवरिया में प्रसूता की मौत पर बरहज सीएचसी में परिजनों का हंगामा, लापरवाही का आरोप
मृतका का पुत्र संतोष ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। मां की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।